चीन पर ट्रैवेल बैन लगाने जा रहा अमेरिका? रहस्यमयी बीमारी को लेकर अब क्या करेगा भारत

China Pneumonia Pneumonia: कहा गया है कि सांस की बीमारी के बारे में जबतक ज्यादा जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

China Pneumonia Pneumonia

प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

China Pneumonia Pneumonia: चीन में तेजी से फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। कोरोना के शुरुआत होने की बात छिपाकर चीन दुनिया का भरोसा खो चुका है। ऐसे में सभी देशों में यह आशंका बनी हुई है कि कहीं जीन से शुरू हुई यह बीमारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में न ले ले। चीन की गलती का खामियाजा पूरी दुनिया भुगत चुकी है। ऐसे में डर है कि कहीं इसबार भी चीन कोई बात छुपा न रहा हो। अमेरिका के कई सांसदों ने चीन पर ट्रैवेल बैन लगाने की मांग की है। चीन में मीडिया की स्वतंत्रता नहीं होने की वजह से यह कहना बहुत मुश्किल है कि इस बीमारी का नेचर क्या है और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है।

विज्ञापन

बता दें कि चीन में इन दिनों रहस्यमयी निमोनिया का खौफ है। इसे देखते हुए अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मांग की है कि वे अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर प्रतिबंध लगा दें। इसे लेकर रिपब्लिकन सीनेटरों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चीन में तेजी से फैल रही सांस की बीमारी के बारे में जबतक ज्यादा जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

विज्ञापन

अमेरिका ने की थी गलती

विज्ञापन

फेफड़ों की इस बीमारी को बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कोरोना महामारी की जब शुरुआत हुई थी तब अमेरिका ने समय पर प्रतिबंध नहीं लगाए थे। इस वजह से उसका बड़ा नुकसान हुआ। अमेरिका के सांसदों का कहना है कि हम अतीत में की गई गलती को दोहरा नहीं सकते। उस समय देरी से ट्रैवेल बैन लगाने की वजह से कई अमेरिकियों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ