US Lawmaker Suing Instagram After His Son’s Suicide In ‘Sextortion Scam’ : अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के प्रतिनिधि ब्रैंडन गफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के खिलाफ गलत तरीके से मौत का मुकदमा किया है। गफी ने कहा है कि इंस्टाग्राम की वजह से साल 2022 में उनके 17 साल के बेटे गेविन गफी ने सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के मामले में फंसने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार गेविन ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रैंडन गफी और उनके छोटे बेटे को गेविन की मौत के दो महीने बाद इंस्टाग्राम पर कुछ प्राइवेट मैसेज मिले थे। मैसेज भेजने वाले शख्स ने गेविन की नग्न तस्वीरों के बदले पैसे की मांग की थी। जानकारी के अनुसार गेविन की फॉलोअर लिस्ट में जिसका भी आखिरी नाम गफी था उसे ऐसा मैसेज मिला था।
मेटा पर गलत एल्गोरिद्म यूज करने का आरोप
इसके बाद उसके परिवार को समझ में आया कि गेविन असल में इंस्टाग्राम पर एक ‘सेक्सटॉर्शन स्कैम’ में फंस गया था। ब्रैंडन गफी ने इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के खिलाफ मुकदमा किया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी गेविन जैसे बच्चों को ऑनलाइन प्रिडेटर्स से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाती है। जानकारी के अनुसार यह मामला पिछले सप्ताह साउथ कैरोलिना की एक अदालत में दर्ज कराया गया था।
शिकायत में कहा गया है कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों में डिप्रेशन, लो सेल्फ स्टीम, एंग्जाइटी और ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया गया है कि मेटा ऐसे एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करती है जो सक्रिय रूप से किशोरों को टारगेट करते हैं और संभावित नुकसान से उन्हें बचाने में नाकाम रहते हैं। मुकदमे में यह भी कहा गया है कि मेटा के पास बच्चों की सुरक्षा के लिए टूल्स नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: लद्दाख में चीनी सैनिकों से भिड़ा चरवाहा, देखें Viral Video
ये भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी से चमके पहाड़, घाटी गुलजार
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से आखिर क्यों अलग हो गए नीतीश कुमार
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
7 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
11 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
12 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
19 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
20 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
22 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines