हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरब के 11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, US नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह; ईरान या हूती किससे है खतरा?

US-Iran War: अमेरिकी चेतावनियों में ईरान समर्थित हूती समूहों की ओर से सऊदी अरब में नागरिक हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने के खतरे का भी उल्लेख किया गया है.

विज्ञापन
अमेरिकी मिशनों ने यात्रियों को आगाह किया है कि क्षेत्र में हालात बिगड़ने पर एयर स्पेस बंद किए जा सकते हैं. (Photo: AI)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने 11 अरब देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. इस अलर्ट में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कतर, इराक, लेबनान, यमन और इजरायल शामिल हैं. अमेरिकी राजनयिक मिशनों ने नागरिकों को सतर्क रहने और क्षेत्र में सुरक्षा हालात अचानक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अपनी यात्रा की योजनाओं में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है.

अमेरिकी चेतावनी ऐसे समय आई है, जब क्षेत्र में ईरान और उसके समर्थित हूती समूहों की गतिविधियों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि तनाव बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी हितों, कंपनियों और संस्थानों को निशाना बनाया जा सकता है. हालांकि, जारी अलर्ट का मतलब यह नहीं है कि सभी देशों में तत्काल हमले का खतरा है या हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी राष्ट्रपति की अप्रूवल रेटिंग गिरकर हुई 33%

विज्ञापन

हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने की आशंका

अमेरिकी मिशनों ने यात्रियों को आगाह किया है कि क्षेत्र में हालात बिगड़ने पर एयर स्पेस बंद किए जा सकते हैं. इसके चलते उड़ानों में देरी, रद्द होने या रूट बदलने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन और संबंधित हवाई अड्डे से उड़ानों की ताजा जानकारी लें. इराक में अमेरिकी मिशन ने बगदाद, इरबिल, बसरा और सुलेमानिया हवाई अड्डों से जुड़ी उड़ानों की स्थिति की पुष्टि करने को कहा है. वहीं, लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने बेरूत स्थित रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित अपडेट लेने की सलाह दी है.

ईरान और हूती समूहों को लेकर चिंता

अमेरिकी चेतावनियों में ईरान समर्थित हूती समूहों की ओर से सऊदी अरब में नागरिक हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने के खतरे का भी उल्लेख किया गया है. ऐसे हमलों से आम नागरिकों की सुरक्षा और हवाई यात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. ईरान के लिए अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने भी अपने नागरिकों को वहां यात्रा नहीं करने की सलाह दोहराई है. ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने को कहा गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कार से टकराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने कहा- ‘ये सड़क हादसा नहीं’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola