ईरान पर होगा भीषण हमला? अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के देशों में तैनात किए और मिसाइल लॉन्चर, जानें कहां-कैसी तैयारी?

Middle East Tension: अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के देशों में तैनाती और बढ़ा दी है। मिसाइल लॉन्चर तैनात करके ईरान पर हमले की पूरी तैयारी कर ली है। अब ईरान पर कभी भी हमला हो सकता है। वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है।

US Iran Tension

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

US Iran Tension Update: अमेरिका ने ईरान की बर्बाद करने की पूरी तैयारी कर रखी है। ट्रंप सरकार ने मिडिल ईस्ट के देशों में अपने सैन्य ठिकानों पर मिसाइल लॉन्चर की तैनाती बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों ने खुलासा किया है कि अमेरिका ने जनवरी के मुकाबले फरवरी के 10 दिन में ही दोगुनी सेना हथियारों के साथ तैनात कर दी है। वहीं ईरान ने भी हमला होने पर मध्य पूर्व के देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अटैक करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य पूर्व के इन देशों में हैं अमेरिकी सैन्य ठिकाने

बता दें कि मध्य पूर्व के देशों इराक, जॉर्डन, कुवैत, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, यूएई, ओमान, तुर्की में अमेरिका के सैन्य ठिकानों हैं। इनके अलावा हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया में भी आर्मी बेस अमेरिका ने बनाया हुआ है। जून 2025 में भी ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। एक बार फिर वे सभी सैन्य ठिकानों ईरान के निशाने पर हैं, वहीं अमेरिका अपना युद्धपोत ईरान के दरवाजे पर खड़ा किया हुआ है।

जनवरी की तुलना में फरवरी में बढ़ाई गई तैनाती

बता दें कि फोरेंसिक इमेजरी एनालिस्ट विलियम गुडहाइंड ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि जनवरी की तुलना में फरवरी में अमेरिकी सेना की तैनाती मध्य पूर्व के देशों में बढ़ गई है। फरवरी की शुरुआत में कतर के अल-उदीद बेस पर अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइलें लॉन्चर की बजाय ट्रकों पर लादकर तैनात कर दी हैं। इन्हें ट्रकों में लादने का कारण यह है कि हमला होने पर इन मिसाइलों को एक से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा।

विज्ञापन

कतर में सैन्य ठिकाने पर पैट्रियट मिसाइलें तैनात

बता दें कि अमेरिका ने कतर में अल-उदीद आमी बेस पर RC-135, 3 C-130 हरक्यूलिस, 18 KC-135 स्ट्रैटोटैंकर और 7 C-17 तैनात किए। जनवरी में सिर्फ 14 स्ट्रैटोटैंकर और 2 C-17 थे। मोबाइल मिसाइल लॉन्चर तैनात किए गए हैं। 10 MIM-104 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम HEMTT ट्रकों पर लादकर तैनात किए गए हैं। हमला होने की स्थिति में इन सभी हथियारों से ईरान पर हमला किया जाएगा, ऐसे में ईरान को हमला करना डबल महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन

जॉर्डन के मुआफक बेस पर फरवरी के 10 दिन में 17 F-15E स्ट्राइक, 8 A-10 थंडरबोल्ट, 4 C-130 और 4 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। एक अन्य ठिकाने पर एक C-17, एक C-130 और 4 EA-18G ग्रॉवलर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान तैनात किए गए हैं। सऊदी अरब के प्रिंस सुलतान बेस, ओमान के दुहान बेस और डिएगो गार्सिया में भी तैनात बढ़ाई गई है। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान बेस पर एक C-5 गैलेक्सी और एक C-17 विमान तैनात हैं। पहले 5 C-130 विमान थे।

हिंद महासागर के डिएगो गार्सिया बेस पर 31 जनवरी की तुलना में 7 और विमान नजर आए।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ