US-Ian Ceasfire Updates: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। इजरायल ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है। वहीं पाकिस्तान ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी ली है, यानी दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जो 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी। इधर इजरायल और हिजबुल्लाह भी एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।
सीजफायर के बाद आया पाकिस्तान के पीएम का बयान, ‘इस्लामाबाद वार्ता’ को लेकर शरीफ ने बताई प्लानिंग
ईरान और अमेरिका में युद्धविराम की 10 शर्तें
ट्रंप के पोस्ट के बाद ईरान के सुप्रीम नेशनल काउंसिल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने ईरानी के खिलाफ अपनी अन्यायपूर्ण, अवैध और आपराधिक जंग में ऐतिहासिक और करारी हार झेली है। अमेरिका को ईरान के 10-सूत्री प्रस्ताव को मानने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अमेरिका के साथ बातचीत होगी…
1. अहिंसा के प्रति प्रतिबद्धता
2. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण
3. यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति
4. सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना
5. सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना
6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
7. बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
8. ईरान को हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान
9. मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी
10. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सभी मोर्चों पर युद्ध विराम
जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह का सीजफायर
दोनों पक्षों के बीच पाकिस्ता करेगा मध्यस्थता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिनके निकट भविष्य में ठोस परिणाम आने की संभावना है। कूटनीति को अपना कोर्स पूरा करने का मौका देने के लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप से आग्रह करता हूं कि 2 सप्ताह के लिए समयसीमा बढ़ा दें। पाकिस्तान पूरे सच्चे मन से ईरानी भाइयों से अनुरोध करता है कि 2 सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज खोल स्ट्रेट खोल दें।
हम सभी युद्धरत पक्षों से भी 2 सप्ताह के लिए पूर्ण युद्धविराम का पालन करने का आग्रह करते हैं, ताकि कूटनीति युद्ध का निर्णायक अंत हासिल कर सके, जो क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता के हित में होगा।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
5 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
9 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
17 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines