India Russia Oil Import Halt Impact: भारत और अमेरिका के बीच तेल व्यापार समझौता हुआ है. इसके बदले में अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रेड डील की घोषणा करते हुए दावा किया कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदेगा. हालांकि इस पर अभी तक केंद्र सरकार ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन तेल कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत? टूट जाएगी पुतिन से सालों पुरानी दोस्ती, क्या कहती है सरकार?
एकदम से तेल खरीद बंद न करने की अपील
चर्चा है कि तेल कंपनियों ने केंद्र सरकार से विशेष अपील की है. तेल कंपनियों का कहना है कि केंद्र सरकार को रूसी तेल की खरीद एकदम से बंद नहीं करनी चाहिए. एक से दूसरे देश की कंपनियों से डील सेट करने में समय लगेगा. बदलती व्यापारिक परिस्थितियों में एडजस्ट करने के लिए भी टाइम चाहिए. फरवरी के लिए जो ऑयल बुक किया हुआ है, उसकी डिलीवरी अब पहुंच रही है, इसलिए नई कंपनी से डील करने को टाइम चाहिए.
सरकार ने न प्रतिक्रिया दी न आदेश जारी किया
बता दें कि केंद्र सरकार ने अभी तक भारत-रूस तेल खरीद पर न तो कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है और न ही रूसी तेल खरीद बंद करने के लिए औपचारिक आदेश जारी किया है. वैसे भी भारत गुट निरपेक्ष देश है, इसलिए भारत अब रूस और अमेरिका के साथ संतुलन बनाकर चलेगा. तेल की खरीद बंद होने का मतलब यह नहीं होगा कि रूस के साथ संबंध खराब हो जाएंगे. वहीं ऐसा नहीं कि कह दिया और व्यापार बंद हो गया, समय के साथ चीजें की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: टैरिफ 25 से 18 करने को कैसे माने ट्रंप? भारत से ट्रेड डील का वेनेजुएला-यूक्रेन से क्या कनेक्शन, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अचानक खरीद बंद न करने की मांग की ये वजह
बता दें कि रूस से तेल खरीद बंद करने के मामले में भारतीय कंपनियों के सामने कुछ टेक्निकल और व्यापारिक अड़चनें आएंगी. जैसे पहले से बुक तेल की डिलीवरी मार्च में पहुंचेगी, जिसका लेन-देन पूरा करने में समय लगेगा. नयारा एनर्जी में कच्चे तेल का बड़ा संकट गहरा जाएगा, क्योंकि यह कंपनी रूस के तेल पर ही निर्भर है. ईराक और सऊदी अरब अब नायरा के साथ डील नहीं कर रही हैं. अप्रैल में मेंटेनेंस के लिए रिफाइनरी बंद भी हो रही है.
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
6 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
7 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
9 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
22 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines