US Hindu Temple Defaced : अमेरिका में भी अब हिंदू मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। विदेश में खालिस्तानी लगातार हिंदू मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। खालिस्तानी समर्थकों का भारत के प्रति नफरत जगजाहिर है। ऐसे में वे बार-बार हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में एक और मामला सामने है। खालिस्तानियों ने यूएस के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और फिर भारत विरोधी नारे लिखे।
यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क की है। खालिस्तानी समर्थकों ने यहां के एक हिंदू मंदिर पर हमला किया। उन्होंने मंदिर की बाहरी दीवार क्षतिग्रस्त की और फिर भारत के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। नेवार्क पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पुलिस इस मामले को हेट क्राइम मान रही है।
यह भी पढ़ें : ब्रिटेन के लीसेस्टर में मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने निंदा की
भारत सरकार ने जताई आपत्ति
खालिस्तानियों द्वारा बार-बार हिंदू मंदिरों पर किए जा रहे हमलों को लेकर भारत सरकार ने अपनी आपत्ति जताई है। केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर अमेरिका के सामने अपनी आपत्ति जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ऑस्ट्रेलिया में भी हिंदू मंदिरों पर किया था हमला
गौरतलब है कि विदेशों में भारत के खिलाफ खालिस्तान की यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने यूएस से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की थी। इसी साल जनवरी महीने में खालिस्तानियों ने मेलबर्न में 3 मंदिरों को अपना निशाना बनाया था। उन्होंने अभी दो महीने पहले एक और मंदिर पर हमला किया था। हमले के साथ ये लोग भारत विरोधी नारे भी लिखते हैं।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines