हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका ने रूस और चीन को दी धमकी, ग्रीनलैंड पर अब क्या है ट्रंप का प्लान? खुद किया खुलासा

पूरे विश्व में साफ तौर पर चर्चा है कि वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका की निगाहें ग्रीनलैंड पर हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने रूस और चीन को धमकी दे दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

वेनेजुएला के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नजरों में ग्रीनलैंड है। यहां तक कि ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने या खरीदने तक का प्लान चर्चा में आ चुका है। इसके लिए ट्रंप ने ग्रीनलैंड के नागरिकों को 1 लाख डॉलर देने का भी ऐलान किया। अब ग्रीनलैंड को लेकर ट्र्ंप का रुख और सख्त होता जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड मुद्दे पर अगर अमेरिका कोई कदम नहीं उठाता है, तो रूस और चीन दखल देंगे। ट्रंप ने साफ किया कि वॉशिंगटन उन्हें पड़ोसी के रूप में नहीं चाहता है। डेनमार्क पर ट्रंप ने कहा कि 500 साल पहले ग्रीनलैंड में नाव उतारने का मतलब यह नहीं है कि वे उस जमीन के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका ने ठीक नहीं किया…’ अब किसने उठाई ट्रंप के फैसले के खिलाफ आवाज?

विज्ञापन

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शीर्ष तेल और गैस अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। ग्रीनलैंड के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि हम ग्रीनलैंड के मुद्दे पर कुछ करेंगे, चाहे उन्हें पसंद हो या न हो क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो रूस या चीन ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लेंगे। कहा कि हम रूस या चीन को पड़ोसी के रूप में नहीं रखना चाहेंगे। मैं आसान तरीके से समझौता करना चाहता हूं, लेकिन अगर यह आसान तरीके से नहीं हुआ, तो हमें इसे कठिन तरीके से करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ‘नेतनयाहू को किडनैप कर मुकदमा चलाए अमेरिका…’ पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान

विज्ञापन

रटे रटाए दावे को ट्रंप ने फिर दोहराते हुए कहा था कि मैंने 8 युद्धों को समाप्त कराया। इनमें से कुछ तो शुरू होने ही वाले थे। जैसे भारत और पाकिस्तान, जहां पहले ही 8 जेट विमान मार गिराए जा चुके थे। मैंने परमाणु हथियारों के बिना, तेजी से यह काम कर दिखाया। अपनी तारीफ करते हुए कहा कि इतिहास में मेरे अलावा किसी और को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। किसी और ने युद्धों को इस तरह समाप्त नहीं कराया। राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे फोन किया और उन 2 युद्धों का जिक्र किया जिन्हें वह 10 सालों से रोकना चाहते थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां आए और उन्होंने सार्वजनिक बयान दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान और भारत से जुड़े 1 करोड़ लोगों की जान बचाई और यह युद्ध और भी भयंकर होने वाला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola