'नेतनयाहू को किडनैप कर मुकदमा चलाए अमेरिका…' पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान

Pakistan Defence Minister Controversial Statement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान – “अमेरिका को इजरायली प्रधानमंत्री नेतनयाहू को किडनैप कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाना चाहिए.” जानें इस विवादित बयान के पीछे की पूरी कहानी.

Benjamin Netanyahu Khawaja Asif

Pakistan Defence Minister Controversial Statement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मच गई है. आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में मांग की है कि अमेरिका को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू को ‘किडनैप’ कर उन पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चलाना चाहिए. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ टीवी को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर ‘दोहरे मानदंड’ अपनाने का आरोप लगाया. गाजा में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान की ओर से आया यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

नेतन्याहू इस समय सबसे वॉन्टेड क्रिमिनल

ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीती 3 जनवरी को वेनेजुएला पर अमेरिकी सेना ने अटैक कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था और अब उनपर अमेरिका में केस चल रहा है. आसिफ ने कहा, ‘नेतन्याहू इस समय सबसे वॉन्टेड क्रिमिनल हैं. अमेरिका उन्हें गिरफ्तार करे और उनपर मुकदमा चलाए. नेतन्याहू को तुर्की भी किडनैप कर सकता है और हम इसकी दुआ कर रहे हैं. इस तरह की बयानबाजी से पाकिस्तान और अमेरिका के पहले से ही कमजोर रिश्तों में और खटास आ सकती है.

विज्ञापन

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी संसद में क्या कहा?

पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए रक्षा मंत्री आसिफ ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया भर में लोकतंत्र की बात करता है, लेकिन इजरायल की कार्रवाई पर चुप रहता है. अगर अमेरिका वास्तव में मानवाधिकारों का समर्थक है तो उसे इजरायली प्रधानमंत्री नेतनयाहू को पकड़कर अदालत के सामने पेश करना चाहिए. पाकिस्तान ने एक बार फिर फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपना कड़ा रुख दोहराया और इजरायल को ‘युद्ध अपराधी’ करार दिया.

विज्ञापन

ग्लोबल मंच पर पाकिस्तान की रणनीति?

जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान इस तरह के तीखे बयानों के जरिए मुस्लिम जगत (Ummah) में अपनी छवि मजबूत करना चाहता है. हालांकि, कूटनीतिक स्तर पर इस तरह की भाषा को ‘अपरिपक्व’ माना जा रहा है. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार इजरायल को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ‘किडनैपिंग’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से उसकी गंभीरता पर सवाल उठ सकते हैं. अमेरिका या इजरायल की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह बयान दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ