Trafficked Antiquities: अमेरिका ने पीएम मोदी से किया वादा एक महीने के भीतर सोमवार को निभा दिया। चोरी-तस्करी कर अमेरिका पहुंची देवी-देवताओं की मूर्तियों और कलाकृतियों को भारत के हैंडओवर किया है। इसके लिए न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 105 पुरावशेषों को लौटाया गया। इन पुरावशेषों को जल्द भारत लाया जाएगा।
लगभग 50 कलाकृतियां हिंदू धर्म, जैन धर्म और इस्लाम से जुड़ी हैं। बाकी सांस्कृतिक महत्व की हैं। भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत के लोगों के लिए ये सिर्फ कला के टुकड़े नहीं बल्कि उनकी जीवित विरासत और संस्कृति का हिस्सा हैं।
तरनजीत सिंह संधू अमेरिकी पक्ष का जताया आभार
पुरावशेषों को लौटाए जाने पर समारोह में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिकी पक्ष, विशेष रूप से मैनहट्टन जिला अटॉर्नी, एल्विन ब्रैग और उनकी तस्करी विरोधी इकाई और होमलैंड सुरक्षा जांच टीम को उनके शानदार सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत के लोगों के लिए, ये सिर्फ कला के टुकड़े नहीं बल्कि उनकी जीवित विरासत और संस्कृति का हिस्सा हैं।
पीएम मोदी ने किया था यह ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर थे। दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी कैनेडी सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 100 से ज़्यादा पुरानी मुर्तियां जो हमारे यहां से चोरी हुई थीं, उसे लौटाने का फैसला लिया गया है। यह पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अलग-अलग तरीकों से अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में पहुंच गई थी। इसे लौटाने के लिए मैं अमेरिकी सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़ें: PM Modi in UAE: अबूधाबी में प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस जायद से की मुलाकात, बुर्ज खलीफा पर तिरंगा और मोदी की तस्वीर
पीएम मोदी ने कहा कि किसी दूसरे देश की भावनाओं का सम्मान करने से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देते हैं। पिछली बार भी मुझे बहुत सी ऐतिहासिक चीजें लौटाई गई थीं। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं वहां के लोगों को लगता है ये सही व्यक्ति है, इसे सुपुर्द करो। सही जगह लेकर जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
9 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
11 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
12 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
13 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
13 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
17 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
20 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
23 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
23 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines