हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका, यूरोपीय संघ का अमेरिका पर 9767 करोड़ का टैरिफ लगाने का ऐलान

विज्ञापन
Credit: Social Media

Tariff Threat to US-Trump: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी के जवाब में यूरोपीय संघ ने भी अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ब्रुसेल्स में यूरोपीय देशों की आपात बैठक हुई, जिसमें ग्रीनलैंड खरीद को समर्थन न देने पर राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी को ब्लैकमेलिंग बताया गया. ट्रंप को उसकी जिद का जवाब अमेरिका के खिलाफ एक्शन लेकर देने और अमेरिका को यूरोपीय बाजार से बाहर करने का फैसला किया गया.

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं’, अमेरिका के खिलाफ ग्रीनलैंड के लोगों में उबाल, सड़कों पर उतरे लोग

ग्रीनलैंड को हड़पना चाहते हैं राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए वे सैन्य कार्रवाई करने के लिए भी तैयार हैं. नाटो और यूरोपीय देशों ने इसका विरोध जताया तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखकर दोटूक चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देश उनका साथ नहीं देते हैं तो 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, फिनलैंड और ब्रिटेन से आने वाले सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे.

विज्ञापन

ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया 10 से 25% टैरिफ

पोस्ट में ट्रंप ने यह भी लिखा कि यूरोपीय देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर एक फरवरी से 10% टैरिफ लगेगा, जो एक जून 2025 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा. ट्रंप के इस ऐलान को यूरोपीय संघ ने सीधी धमकी बताया और एक्टिव मोड में आते हुए बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में आपात बैठक हुई, जिसमे सभ यूरोपीय देशों के राजदूत शामिल हुए. इस बैठक में जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों ने ट्रंप की धमकियों और ग्रीनलैंड को लेकर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: ‘भारत से संबंध टूटे तो US के लिए होगी मुसीबत’, ट्रंप के सांसद ने क्यों दिया ऐसा बयान? पाकिस्तान का भी आया जिक्र

विज्ञापन

अमेरिका को यूरोपीय बाजार से करेंगे बाहर

फ्रांस ने ट्रंप की टैरिफ धमकी के जवाब में सबक सिखाने वाला कदम उठाने का प्रस्ताव दिया. यूरोपीय देश अमेरिका पर 93 अरब यूरो (करीब 107.71 अरब डॉलर) यानी 9767 करोड़ का टैरिफ लगा सकते हैं. अमेरिका की कंपनियों को यूरोपीय बाजार से बाहर करने जैसे कदम उठाने पर भी विचार कर रहे हैं. इसी हफ्ते स्विट्जरलैंड के डावोस में होने जा रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप पर दबाव बनाने के लिए यूरोपीय देश यह कदम उठा सकते हैं.

6 फरवरी से लागू होगा अमेरिका पर टैरिफ

यूरोपीय संघ के एक राजदूत ने संकेत दिया है कि अगर ट्रंप ने एक फरवरी से लगने वाले टैरिफ का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया तो अमेरिका पर लगने वाला टैरिफ 6 फरवरी से लागू हो जाएगा. ग्रीनलैंड, अमेरिका और टैरिफ के मुद्दे पर 22 जनवरी को यूरोपीय संघ का एक शिखर सम्मेलन भी बुलाया जा सकता है. यूरोपीय देश ग्रीनलैंड में अपने सैनिकों की तैनाती पहले ही कर चुके हैं और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता करने के पक्ष में नहीं हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘धमकियां बर्दाश्त नहीं, हम डरने वाले नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर फ्रांस और ब्रिटेन ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola