'धमकियां बर्दाश्त नहीं, हम डरने वाले नहीं', डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर फ्रांस और ब्रिटेन ने क्या कहा?

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का नाटो देशों ने विरोध किया है. ब्रिटेन और फ्रांस ने टैरिफ की धमकी को अस्वीकार कर दिया है. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कहा है कि वे ट्रंप की टैरिफ धमकी को स्वीकार नहीं करेंगे और इस तरह की धमकियों से डरने वाले भी नहीं हैं.

US Britain France

अमेरिका और नाटो देशों में ग्रीनलैंड को लेकर टकराव बढ़ रहा है.

Responds on Trump Tariff: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और NATO देशों में तनाव बढ़ने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी ग्रीनलैंड को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और ग्रीनलैंड की खरीद का विरोध करने वालों पर टैरिफ का धावा बोलने लगे हैं. बीते दिन उन्होंने ग्रीनलैंड में सेना तैनात कर रहे डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड पर एक फरवरी से 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. इस पर फ्रांस और ब्रिटेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी है.

विज्ञापन

मैक्रॉन ने धमकियों को अस्वीकार्य बताया

फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्रंप की टैरिफ की धमकी को अस्वीकार्य बताया, वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने धमकी को पूरी तरह गलत करार दिया. इनसे पहले स्वीडन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इमैनुअल मैक्रॉन ने ट्विटर पर लिखा कि टैरिफ की धमकियां अस्वीकार्य हैं. यूरोपीय देश इस धमकी का एकजुटता से और तरीके से जवाब देंगे, जिससे यूरोपीय देशों की संप्रभुता सुनिश्चित होगी. फ्रांस दुनिया के सभी राष्ट्रों की संप्रभुता और स्वतंत्रता को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

कीर स्टार्मर ने नहीं डरने की बात कही

उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की स्वतंत्रता और संप्रभुता को लेकर भी फ्रांस प्रतिबद्ध है, इसलिए डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में जो सैन्य अभ्यास आयोजित किया है, इसमें फ्रांस ने भी हिस्सा लेने का निर्णय लिया है. मैक्रोन ने यह भी कहा कि आर्कटिक और यूरोप के बाहरी किनारों की सुरक्षा दांव पर है, इसलिए फ्रांस इस निर्णय की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता है. किसी भी प्रकार की धमकी या डरावा हमें न तो यूक्रेन और न ही ग्रीनलैंड के मामले में और न ही दुनिया के किसी और मामले में प्रभाावित करेगा.

ग्रीनलैंड का भविष्य वहीं तय करेगा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के इरादे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी देना गलत हरकत है. ब्रिटेन के विचार में ग्रीनलैंड का भविष्य डेनमार्क और ग्रीनलैंड द्वारा तय किया जाना है. बता दें कि ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति मिलने तक 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. समझौता होने तक टैरिफ बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ