Gary Belfield Death Case Solve: अमेरिका के इलियट ड्राइव एरिया में पुलिस को शनिवार को एक 40 साल के शख्स का शव मिला था। मृतक का शव पुलिस ने फेलिंग के तहत आने वाले गेट्सहेड से रिकवर किया था। पुलिस शुरू से ही मामले को मर्डर मान रही थी। इस मामले में पुलिस ने अब मृतक के किशोर बेटे और बेटी के अलावा 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद लोग भी चौंके हुए हैं। लोगों का कहना है कि दोनों अपने पिता से खूब प्यार करते थे। दोनों को कभी पिता ने परेशान किया हो, ये वे नहीं मान सकते। वहीं, हत्या को लेकर अभी कोई वजह भी सामने नहीं आई है?
यह भी पढ़ें:नकली सिस्को उपकरण बेचने पर फंसे 19 फर्मों के CEO, काटनी होगी 6 साल की जेल
मृतक का नाम गैरी बेलफील्ड था। नॉर्थम्ब्रिया पुलिस के अनुसार आरोपियों ने भयानक रूप से हमला कर गैरी की जान ले ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलियट ड्राइव के फेलिंग में गेट्सहेड में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। जिसको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को कुछ क्लू मिले। मृतक के 17 साल के बेटे और 15 साल की बेटी को भी अरेस्ट किया गया। आरोपियों को हिरासत में भेजा गया है। बाद में पुलिस की ओर से बताया कि मामले में 21 से 51 साल के तीन पुरुषों और महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन इन सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है।
वारदात के पीछे कारण क्या? लगातार जांच कर रही पुलिस
बेटा-बेटी को पुलिस टाइनसाइड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी। गैर का परिवार भी वारदात के बाद हैरान है। परिवार का कहना है कि गैरी बेहद शांत स्वभाव का था। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। वह अपने इलाके के लोगों में लोकप्रिय था। उसकी मौत के बाद गृहनगर इलाके में शोक की लहर है। वे लोग 4 दिन से बेहद स्तब्ध हैं कि आखिर ये क्या हो गया? लोगों की संवदेनाएं गैरी के परिवार के साथ हैं। पुलिस अधिकारी लुईस जेनकिंस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। ऑनलाइन व ऑफलाइन किसी सूचना को पहले कन्फर्म करें। वे लोग गैरी के परिवार के साथ हैं और उनको न्याय दिलाकर रहेंगे।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
7 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
12 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
13 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
15 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
17 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
19 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
19 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
20 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines