US Flight Crash : अमेरिका में हुए विमान दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई. विमना में करीब 65 लोग सवार थे। सभी के मारे के जाने की आशंका है। विमान एक सेना के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद आग का गोला बन गया और फिर नदी में गिर गया। इस घटना में अन्य लोगों के साथ अमेरिकी फिगर स्केटर्स, कोच और परिवार के सदस्यों की मौत हो गई है। यह खबर स्केटिंग करने वाले और प्रशंसकों के लिए बड़ी विनाशकारी है। इस प्लेन हादसे ने 64 साल पहली हुई एक घटना की याद दिला दी, जिसमें पूरी अमेरिकी फिगर स्केटिंग टीम की मृत्यु हो गई थी।
विमान दुर्घटना में मारे गए सबसे कम उम्र के बच्चे
वाशिंगटन, डी.सी. में हुए घातक विमान दुर्घटना के दो सबसे कम उम्र के पीड़ितों की पहचान एक उभरते हुए युवा आइस स्केटिंग जोड़ी के रूप में की गई है। ये जोड़ी युवा आइस डांस पार्टनर एंजेला यांग और सीन की है। दोनों अपने कोच के साथ, विचिटा, कंसास में आयोजित अमेरिकी फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप और राष्ट्रीय विकास शिविर से वापस आ रहे थे। इस जोड़ी ने नवंबर में टेक्सास के प्लानो में 2025 मिडवेस्टर्न सेक्शनल सिंगल्स और यूएस आइस डांस में कई श्रेणियों में पहला स्थान जीता था।
इस दुर्घटना ने 1961 में हुए घातक विमान हादसे की यादें ताजा कर दी हैं। 15 फरवरी, 1961 को चेकोस्लोवाकिया के प्राग विश्व चैंपियनशिप के लिए जाते समय बेल्जियम में एक विमान दुर्घटना में पूरी अमेरिकी फिगर स्केटिंग टीम की मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना में मारे गए 72 यात्रियों में 18 स्केटर, 16 कोच, अधिकारी, जज और परिवार के सदस्य शामिल थे। यह आज भी देश की सबसे बड़ी खेल त्रासदियों में से एक है।
1960 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रॉन लुडिंगटन ने 2010 में एक इंटरव्यू में बताया था कि वे सभी मेरे दोस्त और कोच थे। मैं उनके साथ बड़ा हुआ और मैंने उनके साथ पूरी दुनिया की यात्रा की। लुडिंगटन को भी इस उड़ान में एक कोच के रूप में शामिल होना था लेकिन किसी कारणवश वह इस टीम के साथ नहीं जा पाए थे।
यह भी पढ़ें : कनाडा में फ्रिज के ऐसे जुगाड़ से गुजराती शख्स ट्रोल, यूजर्स बोले-कंजूस कहीं का
अब एक और विमान हादसा 30 जनवरी को अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 5342 के साथ हुआ है. इसमें सवार 60 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा, क्योंकि विमान वाशिंगटन रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से पहले सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था।
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
48 mins agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines