---विज्ञापन---

कनाडा में फ्रिज के ऐसे जुगाड़ से गुजराती शख्स ट्रोल, यूजर्स बोले-कंजूस कहीं का

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में कनाडा से एक भारतीय का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक गुजराती लड़के का गजब का जुगाड़ देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के कई वीडियो सामने आते हैं। कोई बैटरी से चलने वाला इंडक्शन कुकर पर कचौड़ी तलता है, तो कोई बालकनी को फ्रिज में बदल दे रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर ने वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कनाडा का है, जिसमें एक भारतीय गुजराती व्यक्ति के जुगाड़ के बारे में बताया गया है। इस व्यक्ति का बिजली बचाने का यह तरीका काफी वायरल हो रहा है।

क्या है देसी जुगाड़?

भारतीय जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस यूजर ने यह वीडियो शेयर किया उसने बताया कि वह अपने दोस्त के घर पर आया है। दोस्त ने उससे पूछा कि क्या वह चाय पीनी है? इस पर वह कहता है कि हां बना लो। तभी दोस्त कहता है कि में चाय का पानी रखता हूं तू फ्रिज से दूध निकाल। इसके बाद वह शख्स दूध निकालने के लिए फ्रिज खोलता है तो देखता है कि वह एकदम खाली है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KABIR (@yaaar_kabir)

---विज्ञापन---

बालकनी को बनाया फ्रिज

इसके बाद वह फिर से दोस्त से पूछता है कि दूध कहां है? वह इसपर बोलता है कि दूसरा डोर है वहां पर फ्रिज है, उसी में दूध रखा है। इसके बाद जैसे ही वह डोर खोलता है देखता है कि फ्रिज में रखने वाला सारा सामान बालकनी में रखा है। इस दौरान वहां का टेंपरेचर माइनस 15 डिग्री है। वह आगे कहता है कि कितनी भी महंगाई हो एक गुजराती अपने बजट के हिसाब से खर्च करना जानता है।

---विज्ञापन---

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक ने लिखा कंजूस गुजराती, तो एक लिखता है कि यह गुजराती की पावर है। एक ने लिखा भाई हम लोग गुजराती हैं। एक ने लिखा इसी वजह से गुजराती लोग मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: पत्नी संग ‘अफेयर’ पर बॉस की कार में लगाया बम, विस्फोट…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2025 02:24 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola