अमेरिका में हिजाब विवाद! रेस्तरां कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने महिला कर्मचारी का बुर्का जबरन हटवाया

कंसास (Kansas) के लेनेक्सा में एक चिपोटल में एक सहायक प्रबंधक पर धार्मिक उत्पीड़न और प्रतिशोध का आरोप लगा था. Hijab Row, Hijab, US, US restaurant chain Chipotle, Chipotle Hijab Row, EEOC, Kansas, Muslim women Employee Hijab Row, US News, World News, US latest News, हिजाब विवाद, हिजाब, अमेरिका, अमेरिका रेस्तरां चेन चिपोटल, चिपोटल हिजाब विवाद, ईईओसी, कंसास, मुस्लिम महिला कर्मचारी हिजाब विवाद, यूएस समाचार, वर्ल्ड न्यूज, दुनिया समाचार हिंदी में, यूएस लेटेस्ट न्यूज,

कंसास (Kansas) के लेनेक्सा में एक चिपोटल में एक सहायक प्रबंधक पर धार्मिक उत्पीड़न और प्रतिशोध का आरोप लगा था. (सांकेतिक फोटो)

US Federal Agency Teen Employees Hijab Controversy: अमेरिका की सिविल राइट्स एजेंसी समान रोजगार अवसर आयोग (EEOC) ने हिजाब (Hijab) मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए रेस्तरां श्रृंखला की कंपनी चिपोटल (Chipotle) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी के मुताबिक, कंसास (Kansas) के लेनेक्सा में एक चिपोटल में एक सहायक प्रबंधक पर धार्मिक उत्पीड़न और प्रतिशोध का आरोप लगा था। अधिकारी ने 19 वर्षीय मुस्लिम महिला (Muslim women) कर्मचारी के मना करने के बावजूद जबरन हिजाब हटा दिया था।

विज्ञापन

साल 2021 में हुए इस मामले पर अब आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। बता दें कि कुछ मुस्लिम महिलाएं अपने धार्मिक लिहाज से हिजाब (बुर्का) आदि पहनती हैं। मुस्लिम महिलाओं को इसको जरूरत हो तो वर्कप्लेस पर भी पहनती हैं। कई बार इस मामले में उनको परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है।

विज्ञापन

कंसास के लेनेक्सा के कर्मचारी के मना करने के बाद भी चिपोटल के सहायक मैनेजर ने उसको हिजाब हटाकर बाल दिखाने के लिए मजबूर किया और बार-बार परेशान भी किया। शिकायत के मुताबिक, एक माह में करीब 10 बार ऐसा किया गया, जब अधिकारी ने उसको अपना हिजाब हटाने और दिखाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं हिजाब को पकड़ा भी गया और उसको आंशिक तौर पर हटाने का कृत्य भी हुआ। EEOC ने इस मामले में चिपटोल को उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोपी माना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ