हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

US Election: डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिकी के 47वें राष्ट्रपति, मिले 277 इलेक्टोरल वोट

Donald Trump Win: अपनी जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों को उनके असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अमेरिका को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा।

विज्ञापन
Donald Trump (File Photo)

Donald Trump Win: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं, वह देश के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को हराया है। कमला हैरिस को 244 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। बता दें डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनें हैं। अमेरिकी चुनाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर के राजनेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दे रहे हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायली पीएम नेतन्‍याहू, पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ व अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें: US Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी? भारत के प्रेसिडेंट से कितनी ज्यादा

विज्ञापन

समृद्ध अमेरिका बनाना है सपना

अपनी जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों को उनके असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। फ्लोरिडा के पॉम बीच पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैं हर दिन आपके लिए, आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए लडूंगा। मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लडूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं।

पत्नी के साथ मंच पर पहुचे थे ट्रंप, एलन मस्क को बताया ‘नया सितारा’ 

चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की। बता दें एलन मस्क उनके चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क रिपब्लिक पार्टी के ‘नए सितारे’ हैं। बता दें जीत के बाद लोगों को संबंधित करने वह मंच पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अमेरिका महान बनाने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: America में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव? कम वोटों वाला भी हो सकता है विजेता

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola