---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

US Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी? भारत के प्रेसिडेंट से कितनी ज्यादा

US Election 2024: आज अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन हैं। इस चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। अमेरिका के इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

---विज्ञापन---

US Election 2024: अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन की हर तरफ चर्चा है। अमेरिका के इलेक्शन से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। जिसमें लोग वहां के चुनाव के तरीके और प्रेसीडेंसी से जुड़ी खास बातें जानना चाहते हैं। आज आपको बताएंगे कि अमेरिका के राष्ट्रपति को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और भारत के राष्ट्रपति की सैलरी में कितना अंतर है?

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। जीत को लेकर थाईलैंड के मू देंग हिप्पो ने भविष्यवाणी की है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस को हराकर अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो उनको महीने में कितनी सैलरी मिलेगी?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: US Election 2024: कौन जीतेगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव? हो गई भविष्यवाणी

अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी

अमेरिकी राष्ट्रपति को सालाना 4 लाख डॉलर (3.36 करोड़ रुपये) मिलती है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को इतनी ही सैलरी मिलती थी। राष्ट्रपति को अलग से खर्च के लिए लगभग 50 हजार डॉलर (42 लाख रुपये) रुपये भी दिए जाते हैं। वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में रहने के लिए राष्ट्रपति को खुद से कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। वहां के हर काम के लिए अलग से पैसा दिया जाता है। जब राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में शिफ्ट होते हैं तो उन्हें 1 लाख डॉलर (84 लाख रुपये) मिलते हैं। जिसका इस्तेमाल व्हाइट हाउस को सजाने के लिए कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति को अन्य सुविधाएं

इसके अलावा मनोरंजन, स्टाफ और कुक के लिए भी सालाना 19,000 डॉलर (60 लाख रुपये) मिलते हैं। राष्ट्रपति को सभी स्वास्थ्य सेवाएं फ्री दी जाती हैं। अपने सफर के लिए एक कार एक मरीन हेलीकॉप्टर और एक हवाई जहाज भी दिया जाता है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति को 4 लाख डॉलर सैलरी 2001 से मिल रही है।

---विज्ञापन---

भारत के प्रेसिडेंट को कितनी मिलती है सैलरी?

भारत में राष्ट्रपति सबसे शक्तिशाली और जिम्मेदार पदों में से एक है। 11 सितंबर 2008 को भारत सरकार ने भारत के राष्ट्रपति की सैलरी बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी गई। वहीं, 2022 में इसको बढ़ाकर लगभग 3.9 लाख कर दिया गया। इसके बाद 2018 के केंद्रीय बजट में सैलरी 5 लाख, और 2024 में 5.9 लाख तक पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह ही हमारे देश के राष्ट्रपति को भी चिकित्सा सेवाएं और उपचार फ्री में मिलता है।

ये भी पढ़ें: America में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव? कम वोटों वाला भी हो सकता है विजेता

First published on: Nov 05, 2024 12:47 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola