US Election 2024: कब तक आएंगे राष्ट्रपति पद के चुनावी रुझान? जान लें पूरी डिटेल

US Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हो रहा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। आइए जानते हैं इस चुनाव के नतीजे कब तक आ सकते हैं।

US Election 2024

कमला हैरिस बनाम डोनाल्ड ट्रंप

US Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। फिलहाल यहां मतदान चल रहा है। जहां एक ओर डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस मैदान में हैं, तो वहीं रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। आइए जानते हैं कि कब तक मतदान चलेगा और चुनाव के नतीजे कब से आना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

कब बंद होगा मतदान?

जानकारी के अनुसार, अमेरिका में अलग-अलग समय पर मतदान बंद होगा। भारतीय समयानुसार, बुधवार सुबह 9.30 बजे अमेरिका के पूर्वी तट पर मतदान का समापन होगा। कैलिफोर्निया में इसी समय मतदान खत्म होने के बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि कुछ जगह मतदान बाद में समाप्त होगा। इनमें हवाई और अलास्का शामिल हैं। जैसे ही मतगणना समाप्त होगी, चुनावी रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

चुनाव जीतने पर भी पद की गारंटी नहीं 

हालांकि इस बार नतीजे आने में काफी समय लग सकता है। इसमें कई दिन लग सकते हैं। जबकि राष्ट्रपति पद का विजेता जनवरी 2025 में सत्ता संभालेगा। हालांकि कैंडीडेट के चुनाव जीतने पर भी राष्ट्रपति बनने की गारंटी नहीं है क्योंकि उसे इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत हासिल करना होता है। इलेक्टोरल कॉलेज में 538 इलेक्टर्स शामिल होते हैं। ये इलेक्टर्स ही इलेक्टोरल वोट्स के जरिए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति तय करते हैं।

विज्ञापन

कांटे का मुकाबला 

अभी तक के आए सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में भी मुकाबला टाई होकर दिलचस्प हो सकता है। हालांकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि चुनावी रुझान गलत भी साबित हो सकते हैं। पिछले चुनाव में भी डोनाल्ड ट्रंप शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में वह पीछे हो गए और जो बाइडेन से चुनाव हार गए। इस तरह कहा जा सकता है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब जानने में थोड़ा समय लग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ