US Election 2024: अमेरिकी चुनाव में 5 नवंबर को फाइनल वोटिंग होने वाली है। इससे पहले सभी सातों स्विंग स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त दिख रही है। एटलस इंटेलिजेंस के ताजा सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप पूर्वानुमानों में आगे दिख रहे हैं।
सर्वे के मुताबिक 49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को वोट देंगे। सर्वे में ट्रंप को कमला हैरिस के मुकाबले 1.8 प्रतिशत वोटों की लीड है। ये सर्वे नवंबर के पहले दो दिनों में किया गया है, जिसमें 2500 वोटर शामिल थे। लेकिन इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
बता दें कि 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति जैसे-जैसे अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है। पूरा फोकस स्विंग स्टेट्स पर केंद्रित हो गया है। माना जा रहा है कि यही स्विंग स्टेट अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा तय करेंगे।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी लोकतंत्र को कहां से मिलती है मजबूती?
अमेरिकी चुनाव पर 10 बड़े प्वाइंट्स
1. तमिलनाडु के मंदिरों में कमला हैरिस की जीत के लिए प्रार्थना हो रही है। हैरिस के पैतृक गांव थुलासेंद्रपुरम के मंदिरों में हैरिस की जीत के लिए प्रार्थना की गई है।
2. कमला हैरिस की अंतिम रैली फिलाडेल्फिया में होगी। हैरिस के समर्थकों में उत्साह तो है लेकिन ट्रंप की वापसी को लेकर चिंता भी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। फिलाडेल्फिया में हैरिस और वॉल्ज की रैली के लिए सुरक्षा इंतजाम तगड़े कर दिए गए हैं।
3. ट्रंप के समर्थकों ने दावा किया है कि डेमोक्रेट पार्टी को शहरी इलाकों में वोटरों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। ओबामा के पूर्व कैंपेन मैनेजर जिम मेसिना ने MSNBC से कहा कि शुरुआती रुझान डराने वाले हैं।
4. कमला हैरिस के एक प्रवासी के तौर पर अपनी मां के जीवन संघर्ष को अमेरिकी जनता के सामने रखा है। हैरिक की मां के ऊपर एक 30 सेकेंड की फिल्म भी जारी की गई है।
5. अमेरिका के साइबर सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी के डायरेक्टर जेन ईस्टर्ली ने ट्रंप और मस्क के वोटर फ्राड के दावे को लोकतंत्र के खतरनाक हताया है। हालांकि ईस्टर्ली ने किसी का नाम नहीं लिया कहा कि ऐसे बयानों से दोनों पार्टियों के चुनाव अधिकारियों को खतरा उत्पन्न होता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में गूंजे ‘वोट फॉर डोनाल्ड ट्रंप’ के नारे, साधु–संतों ने किया हवन
6. रिपब्लिक पार्टी के गढ़ वाले राज्यों फ्लोरिडा, टेक्सस और कुछ अन्य राज्यों ने ऐलान कर दिया है कि वे यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से नियुक्त इलेक्शन मॉनिटर्स को पोलिंग स्टेशनों पर एंट्री नहीं देंगे।
7. रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन के संस्थापक शलभ शल्ली कुमार ने कहा कि अगर ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो वे खालिस्तानियों पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं।
8. नॉर्थ कैरोलाइना में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की। ट्रंप के साथ अरकंसास के गवर्नर साराह हकाबी और अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो भी थे।
9. अमेरिका में 5 नवंबर की सुबह 6 बजे से सभी पोलिंग बूथ खुल जाएंगे। और रात के 8 बजे तक वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 6 नवंबर को अमेरिकी चुनावों का रिजल्ट आ सकता है।
10. इस बीच ट्रंप और हैरिस के पक्ष में अलग-अलग सर्वे का असर डॉलर पर दिख रहा है। बार्कले की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीते तो अमेरिकी डॉलर मजबूत हो सकता है।
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
2 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
2 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
2 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
15 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
18 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
20 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines