Elon Musk: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें ट्रंप के सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में बोलते हुए उन्होंने खुद को टेक्निकल सपोर्ट बताते हुए कहा कि वह सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। बैठक में एलन मस्क अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ लिखी टोपी पहनकर पहुंचे थे, जो रिपब्लिकन की टैगलाइन है। वहीं, उनकी टी-शर्ट पर टेक्निकल सपोर्ट लिखा था।
मैं टेक्निकल सपोर्ट हूं- मस्क
कैबिनेट बैठक में एलन मस्क बोलने के लिए खड़े हुए, तो उन्होंने खुद को टेक्निकल सपोर्ट बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि DOGE सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने काम के लिए जान से मारने की धमकियों के बारे में भी बात की। मस्क ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक का सबसे अच्छा मंत्रिमंडल बनाया है। मैं झूठी तारीफ नहीं करता, मुझे नहीं लगता कि इतनी अच्छी टीम कभी भी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा दान पर जिंदा रहने वाले, झूठ फैलाना…
कर्मचारियों के लिए 10 लाख मेल
पिछले दिनों मस्क ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा जिसमें कहा गया कि वह अपने काम के बारे में बताएं या अपनी नौकरी खोने के लिए तैयार रहें। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद उनको 1 मिलियन (10 लाख) संघीय कर्मचारियों ने उस ईमेल का जवाब दिया है। दरअसल, कर्मचारियों से कहा गया था कि पिछले हफ्ते में उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके बारे में पांच बुलेट पॉइंट भेजने हैं। कैबिनेट मीटिंग में उस ईमेल के बारे में मस्क ने कहा कि यह परफॉर्मेंस रिव्यू नहीं बल्कि पल्स चेक रिव्यू था।
कर्मचारियों की जांच
मस्क ने कहा कि हमें लगता है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो मर चुके हैं। शायद यही वजह है कि वे जवाब नहीं दे सकते। कुछ लोग जो असली लोग नहीं हैं, लेकिन वह सैलरी ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसका हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये लोग असली हैं, क्या वे जीवित हैं और क्या वे ईमेल लिख सकते हैं? दरअसल, मस्क को लगता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो किसी और की पहचान पर सैलरी ले रहे हैं और कुछ मर चुके हैं, लेकिन फिर भी उनको सैलरी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: USA Gold Card Visa: अमेरिका की नागरिकता पाना आसान, डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना ही ऐसी
संबंधित खबरें
'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
15 mins agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
18 mins agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
3 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
4 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
4 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
7 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
7 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
7 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
7 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines