---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा दान पर जिंदा रहने वाले, झूठ फैलाना…

India-Pakistan Relations: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक हुई। जिसमें भारत ने पाकिस्तान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को लेकर भी बात की गई।

---खबर नीचे जारी है---

India-Pakistan Relations: जिनेवा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान, भारत के स्थायी मिशन के क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर हमला बोला। जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर करने वाला एक असफल देश है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान के नेता अपने सैन्य-आतंकवादी गठजोड़ से झूठ फैलाने का काम करते आ रहे हैं। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भी बात की गई।

‘पाकिस्तान झूठ फैलाता है’

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाई। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के बारे में दुनियाभर में झूठ फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पाक को अब यह सब बंद कर देना चाहिए। त्यागी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि इस बात को पाकिस्तान को भी अब समझना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: NSA सेक्स चैट रूम स्कैंडल क्या? जो ट्रंप प्रशासन को कर सकता है कमजोर, 100 से ज्यादा इंटेल अफसरों को बर्खास्त करेंगी तुलसी गबार्ड

दूसरों पर निर्भर देश पाकिस्तान

क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को एक असफल देश बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मदद पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखना काफी तकलीफदेह है कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर और भारत पर झूठ को फैलाने का काम कर रहा है। पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने OIC जैसे मंचों का भी मजाक बना दिया है। उन्होंने OIC का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

---खबर नीचे जारी है---

पाकिस्तान को सीख

क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के लिए अपनी सनक से बाहर आना चाहिए। उसको उन मुद्दों का हल निकालना चाहिए, जो उसके नागरिकों पर प्रभाव डाल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पास को सीख की नसीहत देते हुए कहा कि ‘भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान के लिए काम करता है। भारत के यह ऐसे मूल्य हैं जिनसे पाकिस्तान को सीख लेनी चाहिए।’

ये भी पढ़ें: कोरोना जैसी घातक बीमारी से 50 लोगों की मौत, इस देश में रहस्यमयी बीमारी से मचा कोहराम

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 27, 2025 07:32 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola