खास टोपी और टी-शर्ट पहन 'टेक्निकल सपोर्ट' के लिए पहुंचे मस्क, बोले 'ठीक कर रहे कंप्यूटर सिस्टम...'

Elon Musk: DOGE के प्रमुख एलन मस्क ने ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान सबकी नजरें उनकी टोपी और टी-शर्ट पर टिक गईं। इन दोनों पर ही उन्होंने एक खास संदेश लिखा हुआ था।

US Donald Trump Elon Musk DOGE

फोटो क्रेडिट- ANI

Elon Musk: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें ट्रंप के सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में बोलते हुए उन्होंने खुद को टेक्निकल सपोर्ट बताते हुए कहा कि वह सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। बैठक में एलन मस्क अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ लिखी टोपी पहनकर पहुंचे थे, जो रिपब्लिकन की टैगलाइन है। वहीं, उनकी टी-शर्ट पर टेक्निकल सपोर्ट लिखा था।

मैं टेक्निकल सपोर्ट हूं- मस्क

कैबिनेट बैठक में एलन मस्क बोलने के लिए खड़े हुए, तो उन्होंने खुद को टेक्निकल सपोर्ट बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि DOGE सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने काम के लिए जान से मारने की धमकियों के बारे में भी बात की। मस्क ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक का सबसे अच्छा मंत्रिमंडल बनाया है। मैं झूठी तारीफ नहीं करता, मुझे नहीं लगता कि इतनी अच्छी टीम कभी भी बनाई गई है।

कर्मचारियों के लिए 10 लाख मेल

पिछले दिनों मस्क ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा जिसमें कहा गया कि वह अपने काम के बारे में बताएं या अपनी नौकरी खोने के लिए तैयार रहें। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद उनको 1 मिलियन (10 लाख) संघीय कर्मचारियों ने उस ईमेल का जवाब दिया है। दरअसल, कर्मचारियों से कहा गया था कि पिछले हफ्ते में उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके बारे में पांच बुलेट पॉइंट भेजने हैं। कैबिनेट मीटिंग में उस ईमेल के बारे में मस्क ने कहा कि यह परफॉर्मेंस रिव्यू नहीं बल्कि पल्स चेक रिव्यू था।

कर्मचारियों की जांच

मस्क ने कहा कि हमें लगता है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो मर चुके हैं। शायद यही वजह है कि वे जवाब नहीं दे सकते। कुछ लोग जो असली लोग नहीं हैं, लेकिन वह सैलरी ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसका हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये लोग असली हैं, क्या वे जीवित हैं और क्या वे ईमेल लिख सकते हैं? दरअसल, मस्क को लगता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो किसी और की पहचान पर सैलरी ले रहे हैं और कुछ मर चुके हैं, लेकिन फिर भी उनको सैलरी दी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ