अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक प्रस्तावित सैन्य समझौते के तहत इजराइल को 2,000 पाउंड यानी करीब 900 किलोग्राम वजन वाले बेहद शक्तिशाली बम देने की योजना बना रहा है. ये वही हथियार हैं, जिनकी सप्लाई पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गाजा में भारी तबाही और बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका के कारण रोक दी थी.
दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि 2.8 अरब डॉलर के इस पैकेज में कुल 40,000 बम देने की योजना है. हालांकि, इस योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 3.21 लाख करोड़ रुपये खाक, हथियारों की किल्लत… ईरान जंग में खाली हुए US के भंडार; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कहां से पैसे लाएगा इजरायल
अमेरिकी कांग्रेस को इस समझौते के बारे में अनौपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है. सौदे की अधिकांश राशि विदेशी सैन्य वित्तपोषण के माध्यम से चुकाई जानी है. इसके तहत अमेरिकी करदाताओं के पैसे इजराइल को दिए जाते हैं, और इजराइल उसी राशि का इस्तेमाल अमेरिका से हथियार खरीदने के लिए करता है.
गाजा वार के बीच हथियारों की सप्लाई
यह प्रस्तावित बिक्री इजराइल की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के ट्रंप प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की श्रृंखला में नवीनतम है. गाजा में जारी संघर्ष के कारण हजारों फिलिस्तीनी मारे गए हैं और इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. अमेरिका की मध्यस्थता से एक युद्धविराम हुआ था, लेकिन इसके बावजूद हिंसा हुई.
यह भी पढ़ें : रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ लगा सकता है US, लिस्ट में चार और देश
हथियार बिक्री संबंधी योजना की जानकारी सबसे पहले ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में दी है. समझौते की तैयारी ऐसे समय में हो रही है, जब हमास के सात अक्टूबर, 2023 के घातक हमले के जवाब में गाजा में शुरू किए गए युद्ध के कारण इजराइल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
21 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines