US Diesel Price Hike: अमेरिका में ईंधन की महंगाई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर को अमेरिका में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत उछलकर 6.4866 डॉलर प्रति गैलन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. महज एक हफ्ते पहले यह कीमत 6.16 डॉलर थी. इसका सीधा मतलब यह है कि सिर्फ सात दिनों के भीतर डीजल के दाम में लगभग 33 सेंट यानी 5.3% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. AAA के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हालिया बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में डीजल एक साल पहले की तुलना में लगभग 75% अधिक महंगा हो चुका है. पिछले साल इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय औसत कीमत 3.71 डॉलर प्रति गैलन थी.
पश्चिम एशिया के तनाव की तरह से हुई बढ़ोतरी
ईंधन की इस बेतहाशा बढ़ोतरी की मुख्य जड़ पश्चिम एशिया में छिड़ा तनाव है. अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमला किया था. युद्ध की शुरुआत से ठीक पहले यानी 27 फरवरी को डीजल का भाव 3.75 डॉलर था, जो अब 6.49 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ चुका है. यानी होर्मुज संकट के बाद से आम अमेरिकी उपभोक्ता को प्रति गैलन लगभग 73 फीसदी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. जैसे-जैसे यह जंग खिंच रही है, डीजल की बढ़ती कीमतें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी बड़ी राजनीतिक सिरदर्दी बनती जा रही हैं.
‘एनर्जी ठिकानों पर हमले नहीं करेंगे रूस-यूक्रेन’, ट्रंप का दावा- जंग के कारण बढ़े डीजल के दाम
कैलिफोर्निया में सबसे बुरा हाल, $8.41 प्रति गैलन पहुंचा भाव
राज्य स्तर पर देखें तो कैलिफोर्निया इस समय अमेरिका का सबसे महंगा फ्यूल मार्केट बना हुआ है. AAA के आंकड़ों के अनुसार, कैलिफोर्निया में डीजल की औसत कीमत 8.4161 डॉलर प्रति गैलन दर्ज की गई है, जो कि देश के राष्ट्रीय औसत से भी करीब 2 डॉलर प्रति गैलन ज्यादा है. डीजल महंगा होने का सीधा असर माल ढुलाई, खेती और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में अमेरिका में खुदरा महंगाई और भड़कने की आशंका है.
आम जनता में नाराजगी, ट्रंप पर बढ़ा दबाव
बढ़ती महंगाई ने सीधे तौर पर मध्यम और कामकाजी वर्ग को प्रभावित किया है. ट्रंप हमेशा से सस्ती ऊर्जा, घरेलू तेल उत्पादन बढ़ाने और महंगाई पर लगाम लगाने का वादा करते रहे हैं. ऐसे में डीजल के रिकॉर्ड दाम उनके इन दावों पर उल्टा असर डाल रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कीमतों पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो इसका सीधा खामियाजा ट्रंप को चुनावी नतीजों और अपनी लोकप्रियता में गिरावट के रूप में भुगतना पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 mins ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
9 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
15 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
22 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines