पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मौत के घाट उतारा, दूसरे कमरे में वीडियो गेम खेलता रहा बेटा

US Couple Kills Each Other: पुलिस के अनुसार बच्चे के बयान लिए गए हैं, घटनास्थल से पिस्टल और चाकू बरामद हुआ है। दोनों के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

Crime News

US Couple Kills Each Other: आपसी झगड़े में पति-पत्नी एक दूसरे के जान के प्यासे हो गए। दोनों के बीच बहस पहले धक्कामुक्की फिर मारपीट में बदल गई। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि जब दंपति एक-दूसरे को मार रहे थे तो उनका 11 साल का बेटा दूसरे कमरे में वीडियो गेम खेल रहा था।

दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिका का है, लंबे समय तक जब मम्मी-पापा अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो भूख लगने पर बेटा उन्हें देखने गया। पुलिस के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो एक कमरे में दंपति मृत पड़े थे। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था और वहां से एक पिस्टल और चाकू बरामद हुआ है।

शवों के शरीर पर मिले चाकू और गोली के निशान कई निशान 

मरने वालों की पहचान जुआन एंटोनियो अल्वाराडो सेन्ज और सेसिलिया रॉबल्स ओचोआ, के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, काउलिट्ज काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार अल्वाराडो सेन्ज की मौत छाती पर कई बार चाकू घोंपने से हुई है। जबकि रॉबल्स ओचोआ के शरीर पर चाकू और गोली दोनों के घाव के निशान मिले हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी

ईयरबड्स लगाकर गेम खेल रहा था बच्चा

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है, घटनास्थल से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण और स्पष्ट होंगे। पुलिस ने बच्चे के बयान लिए हैं, घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बच्चे का कहना है कि वह ईयरबड्स लगाकर गेम खेल रहा था, इसलिए उसे शोर-शराबे या चिल्लाने की आवाज नहीं आई। पुलिस ने दंपति के परिजनों, पड़ोसियों के बयान लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ