रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, ड्रोन स्ट्राइक से दहला मॉस्को, 4 एयरपोर्ट भी बंद, सामने आए Video

Ukraine Drone Attack Moscow : यूक्रेन ने रूस की राजधानी में जमकर हमला किया। मॉस्को में ड्रोन स्ट्राइक की गई, जिससे चार एयरपोर्ट बंद कर दिए गए और उड़ानें निलंबित कर दी गईं। रूस की सेना ने आसमान में कई ड्रोन मार गिराए।

Ukraine Drone Attack Moscow

यूक्रेन के हमले से दहला मॉस्को।

विज्ञापन

Ukraine Drone Attack Moscow : साल 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर जमकर हवाई हमले कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के किले में जमकर तबाही मचाई। यूक्रेन का यह अबतक तक सबसे बड़ा हमला है। इसे लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने मॉस्को पर 34 ड्रोन से अटैक किया, जो 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद से रूसी राजधानी पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला है, जिससे शहर के चार प्रमुख एयरपोर्ट बंद कर दिए गए और उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। इस हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना आ रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रूसी सेना ने 32 ड्रोन मार गिराए

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की ओर से रविवार सुबह 9.45 बजे के आसपास 34 ड्रोन हमले किए गए, जिनमें से 32 ड्रोन को रूस की वायु सेना ने मार गिराया। मॉस्को के सोफिनो में एक ड्रोन गिरने से दो घरों में आग लग गई। आसमान में मार गिराए गए ड्रोन के मलबे कई इलाकों में गिरे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मॉस्को के 4 एयरपोर्ट बंद

रिपोर्टों के अनुसार, ड्रोन हमलों की वजह से मास्को के डोमोड़ेदोवो, व्नुकोवो और झुकोवस्की इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं। बाद में शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया। इसे लेकर महापौर ने बताया कि ड्रोन हमलों के स्थान पर आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। मॉस्को में एक हाईवे के पास घने सफेद धुएं के साथ भीषण आग देखी गई। जुकोवस्की एयरपोर्ट के पास भी आग लगने की खबर मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ