US Cop Shots Black Air Force Officer Dead : रंगभेद यानी रेसिज्म की घटनाओं के लिए कुख्यात अमेरिका से एक और डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां फ्लोरिडा में एक पुलिसकर्मी गलत अपार्टमेंट में पहुंच गया। अंदर एक अश्वेत शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से फेसटाइम पर बात कर रहा था लेकिन पुलिसकर्मी ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पता चला की मारा गया शख्स एयरफोर्स का अधिकारी था। गोली मारने वाला पुलिसकर्मी फ्लोरिडा शेरिफ का डिप्टी था।
मारे गए शख्स की पहचान रॉजर फोर्टसन के रूप में हुई है। रॉजर के परिवार वालों की ओर से सिविल राइट्स अटॉर्नी बेन क्रंप ने घटना की पूरी जांच किए जाने की मांग की है। यह घटना 3 मई को हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार शेरिफ एरिक एडेन ने कहा कि जब शूटिंग हुई तब डिप्टी डिस्टरबेंस की एक रिपोर्ट्स पर रिस्पॉन्ड कर रहा था। इस दौरान वह रॉजर के अपार्टमेंट में पहुंचा लेकिन शिकायत उस अपार्टमेंट के लिए नहीं थी। क्रंप ने कहा कि पुलिस कर्मी जबरन रॉजर के घर में घुसा था।
गर्लफ्रेंड ने सुनी गोलियों की आवाज
23 साल का रॉजर उस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेसटाइम पर बात कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड नर्स है। क्रंप ने बताया कि उसने सबकुछ सुना। उसने बताया कि दरवाजे पर अचानक जोर की दस्तक हुई तो रॉजर ने पूछा कि कौन है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रॉजर ने पीपहोल से देखा तो भी उसे कुछ नहीं दिखा। फिर वह अपनी बंदूक लाने के लिए गया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने केवल गोलियों की आवाज सुनी। क्रंप ने बताया कि रॉजर फोर्टसन को छह गोलियां मारी गई थीं।
ये भी पढ़ें: लंदन के क्लब में अब तक थी सिर्फ पुरुषों को अनुमति, 193 साल बाद मिली महिलाओं को एंट्री
ये भी पढ़ें: शुक्र पर एक साल से लंबा होता है एक दिन, जानें Venus के बारे में हैरान कर देने वाले Facts
ये भी पढ़ें: F-15 Eagle फाइटर जेट की स्पीड है 3017 Km/h… दुनिया के 10 सबसे तेज लड़ाकू विमान
ये भी पढ़ें: Google Maps के 5 बेस्ट फीचर्स, नहीं जानते तो जान लीजिए, लाइफ हो जाएगी बेहद आसान
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines