World Latest News: यूएस के कैलिफोर्निया में पुलिस ने 45 साल पुराने केस को सॉल्व कर लिया है। 17 साल की एस्तेर गोंजालेज का शव 10 फरवरी 1979 को पुलिस ने रिवरसाइड काउंटी में एक हाईवे के पास से बर्फ के ढेर से बरामद किया था। जांच में सामने आया था कि महिला के साथ पहले रेप किया गया था। बाद में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एस्तेर अपने माता-पिता के साथ लॉस एंजिल्स में रहती थी। जो एक दिन पहले ही अपनी बहन के घर 137 किमी दूर पूर्व में कैलिफोर्निया के बैनिंग जाने के लिए पैदल ही निकली थी। लेकिन रास्ते में एक दरिंदे ने उसे पकड़ लिया। रेप के बाद आरोपी ने उसे मार डाला। शव को हाईवे किनारे ढेर में फेंक दिया। इस मामले की जांच दशकों तक चली, लेकिन पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला। जिसके बाद केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें:ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है प्रदूषण! जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
अब 45 साल बाद मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की बॉडी से मिले सीमन का सैंपल लुईस रैंडोल्फ रैंडी विलियमसन नामक व्यक्ति के DNA से मैच कर गया। हैरानी की बात है कि इस शख्स की मौत 2014 में हो गई थी। बताया जाता है कि आरोपी यूएन मरीन फोर्स में जॉब कर चुका था। आरोपी ने ही पुलिस को शव सड़क किनारे होने की जानकारी दी थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान नहीं हो रही थी। ये भी पता नहीं लग पा रहा था कि ये महिला का है या पुरुष का। अधिकारियों ने शक के आधार पर उससे पूछताछ भी की थी। लेकिन पॉलीग्राफ टेस्ट में कुछ नहीं निकला। जिसके बाद उसे क्लीन चिट दे दी गई थी। हमले के एंगल से भी पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला।
ऐसे खुला मामले का राज
सीमन के सैंपल भी दशकों तक राष्ट्रीय संयुक्त डीएनए इंडेक्स सिस्टम (CODIS) में पड़े रहे। लेकिन कोई हल नहीं निकला। लेकिन विलियमसन की फ्लोरिडा में मौत के बाद जब शव के सैंपल पुलिस ने जांच के लिए टेक्सास की लैब भेजे तो ये पीड़िता के नमूनों से मैच कर गए। जिसके बाद पुलिस को पुष्टि हो गई कि विलियमसन ने ही रेप और मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के भाई एडी गोंजालेज, बहन एलिजाबेथ के अनुसार एस्तेर बेहद शर्मीली थी। जो 7 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। वे लोग पुलिस का इतने साल बाद खुलासा करने पर धन्यवाद करते हैं। बहन को न्याय मिला है। आरोपी मर चुका है। उन लोगों को अफसोस है कि वे उसके खिलाफ कोई केस नहीं चला सकते।
ये भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War :यूक्रेन की लड़की से हुआ प्यार तो रूस के खिलाफ लड़ने पहुंचा पूर्व ब्रिटिश सैनिक, बुरा फंसा
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines