समंदर में नया कोल्ड वॉर! अमेरिका ने 3 दिन में तीसरे तेल टैंकर को रोककर शेखी बघारी, सामने आया Video

अब कैरेबियन में यूएस फोर्सेज की बिल्डअप तेज हो गया. अमेरिका के इस कदम से रूस चिढ़ा हुआ है लेकिन ब्रिटेन जैसे एलाइज सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच भारत ने भी भारतीय क्रू की सेफ्टी पर नजर बनाए रख है, कुल मिलाकर समंदर में नया कोल्ड वॉर छिड़ गया है.

US oil tanker seizure

अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर जब्त कर लिया. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का वेनेजुएला ऑयल पर सख्ती वाला अभियान जारी है. यूएस साउदर्न कमांड के मुताबिक, मरीन्स और नेवी ने प्री-डॉन ऑपरेशन में ‘ओलिना’ टैंकर कब्जे में लिया. इस कार्रवाई के बाद कमांड ने कहा, ‘क्रिमिनल्स के लिए कोई सेफ हेवन नहीं.’ होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोम ने अनक्लासिफाइड वीडियो शेयर कर बताया कि कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल वॉटर्स में इसे इंटरसेप्ट किया.

विज्ञापन

क्रिस्टी नोम ने बताया कि ये सैंक्शंड ऑयल ले जाते घोस्ट फ्लीट का हिस्सा था, वेनेजुएला से निकला था. कोस्ट गार्ड ने समंदर पर कंट्रोल साबित किया. नोम ने डिफेंस-जस्टिस एजेंसीज के कोऑपरेशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘घोस्ट फ्लीट्स जस्टिस से नहीं बचेंगी, नार्को-टेरर फंडिंग काटेंगे.’ मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद वेनेजुएला ऑयल कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद ये ट्रंप सरकार लगातार ऐसा ऑपरेशन कर रही है.

विज्ञापन

दो दिन पहले रशियन फ्लैग ‘मरिनेरा’ पकड़ा गया, जिसमें 3 भारतीय क्रू भी शामिल था. इस कार्रवाई के बाद रूस ने विरोध जताते हुए कहा के अमेरिका की ये हरकत ‘दूसरे देश के जहाज पर अवैध कब्जा है .’ मॉस्को ने क्रू को रिलीज करने की मांग की. ट्रंप की ये पॉलिसी वेनेजुएला को घुटनों पर ला रही. मादुरो रीजिम के ऑयल से क्रिमिनल नेटवर्क्स को पैसा मिल रहा था.

विज्ञापन

अब कैरेबियन में यूएस फोर्सेज की बिल्डअप तेज हो गया. अमेरिका के इस कदम से रूस चिढ़ा हुआ है लेकिन ब्रिटेन जैसे एलाइज सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच भारत ने भी भारतीय क्रू की सेफ्टी पर नजर बनाए रख है, कुल मिलाकर समंदर में नया कोल्ड वॉर छिड़ गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ