स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगाया गया अमेरिकी नौसैनिक बैन अब गंभीर आर्थिक असर दिखाने लगा है. ये समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन रास्तों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैन की वजह से ईरान को हर दिन लगभग 435 मिलियन डॉलर (करीब 3600 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा है. इसमें करीब 276 मिलियन डॉलर का नुकसान निर्यात में गिरावट से और लगभग 159 मिलियन डॉलर का नुकसान आयात बाधित होने से हो रहा है.
ये भी पढ़ें: वार्ता फेल होने के बाद एक बार फिर कोशिश करेंगे ईरान-अमेरिका, इस बार बन जाएगी बात?
ईरान पर क्या असर?
ये बैन प्रतिबंध 13 अप्रैल 2026 से लागू हुआ, जब अमेरिका ने ईरान के पोर्ट्स की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोकने का फैसला किया. हालांकि, बाकी देशों के जहाजों को सीधे तौर पर नहीं रोका जा रहा, लेकिन हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि समुद्री यातायात काफी कम हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से ईरान के तेल निर्यात पर बड़ा असर पड़ा है, जो उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. अंदाजा है कि करीब 2 मिलियन बैरल तेल रोजाना वैश्विक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है. ईरान ने इस प्रतिबंध को ‘समुद्री डकैती’ बताया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. वहीं, यूरोपीय देशों ने भी इस स्थिति को गंभीर बताते हुए समुद्री मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने की मांग की है.
इकॉनोमी पर मंडरा रहा है खतरा
विदेश नीति संस्थान FDD के सीनियर फेलो मियाद मालेकी ने कहा कि अमेरिका के इस एक्शन का ईरान पर बुरा असर हो सकता है. मालेकी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से ईरान को निर्यात में लगभग 276 मिलियन डॉलर का रोजाना नुकसान होगा. उन्होंने आगे लिखा कि ईरान के सालाना व्यापार का करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा फारस की खाड़ी से होकर गुजरता है और इसकी कीमत करीब 109.7 अरब डॉलर है. कुल निर्यात से होने वाले मुनाफे का 80 प्रतिशत और जीडीपी का करीब एक चौथाई हिस्सा तेल और गैस से आता है. मालेकी ने बताया कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान रोजाना 15 लाख बैरल कच्चे तेल के निर्यात से हर दिन करीब 139 मिलियन डॉलर कमा रहा है, लेकिन अमेरिका की नाकेबंदी से ये सब बर्बाद हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज नाकेबंदी के पास आए तो उड़ा देंगे…’, ट्रंप की खुली वॉर्निंग, जानें क्या बोला ईरान?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
39 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
43 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines