अमेरिका ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और हिंद महासागर में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर फ्लीट और तीन विमानवाहक पोतों (एयरक्राफ्ट कैरियर) की तैनाती की है। अमेरिका की इस सैन्य गतिविधि को चीन और रूस जैसे देशों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
पेंटागन ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर कम से कम छह बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों को तैनात किया है।
सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, ये अत्याधुनिक विमान डिएगो गार्सिया के रनवे पर खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के पास कुल 20 बी-2 स्टील्थ बॉम्बर हैं, और उसने अपनी लगभग 30 प्रतिशत बी-2 फ्लीट को इस क्षेत्र में भेज दिया है।
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर की खासियत
बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर एक लंबी दूरी तक युद्ध करने वाला बॉम्बर विमान है, जिसे रडार से पकड़ पाना बेहद मुश्किल होता है। ये पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है।
इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं
- पंखों की चौड़ाई: 172 फीट
- लंबाई: 69 फीट
- ऊंचाई: 17 फीट
- अधिकतम उड़ान ऊंचाई: 50,000 फीट
- पायलट: 2
- खाली वजन: 72,575 किलोग्राम
- अधिकतम भार के साथ उड़ान क्षमता: 152,634 किलोग्राम
- एक बार ईंधन भरने पर उड़ान रेंज: 18,520 किमी
- इंजन: चार जनरल इलेक्ट्रिक F118-GE-100 टर्बोफैन इंजन
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में इजाफा किया है। अमेरिका ने इजराइल को भी अपना पूरा समर्थन दिया है, जिसके चलते हूती अब अमेरिकी व्यापारिक और सैन्य जहाजों को निशाना बना रहे हैं। ईरान और उसके समर्थित प्रॉक्सी ग्रुप्स, जैसे हमास, इज़राइल के साथ चल रहे युद्ध में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
6 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
8 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
13 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
20 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
21 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines