World Latest News: अमेरिका के अलबामा में फिर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात शूटर्स ने शनिवार रात भीषण गोलीबारी कर 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाले मामले में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस इलाके में वारदात हुई, वह शहर के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन स्थलों में से एक माना जाता है। हमलावरों ने फाइव प्वाइंट साउथ इलाके में वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात 11 बजे अचानक मैगनोलिया एवेन्यू के पास 20वीं स्ट्रीट में लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। शूटर्स का ग्रुप आया और भीड़ को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के एरिया में काफी सीसीटीवी हैं। पुलिस भी तैनात रहती है। लोग हत्यारों के भागने पर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:अन्ना सेबेस्टियन की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, उठाया ये बड़ा कदम
3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात की वजह क्या है। पुलिस इस बारे में पता लगा रही है। बर्मिंघम अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने वारदात की पुष्टि की है। 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 2 पुरुषों और एक महिला की मौके पर मौत हो गई। चौथे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं, अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप पर भी हो चुका हमला
यूएस में पहले भी गोलीबारी के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले फ्लोरिडा के पाम बीच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हमले को नाकाम किया था। झाड़ियों में छिपे शख्स ने एके शैली राइफल से उनके ऊपर हमले का प्रयास किया था। लेकिन सीक्रेट एजेंट की फायरिंग के बाद आरोपी अपनी बंदूक वहीं फेंक एसयूवी में सवार होकर भाग गया था। आरोपी अपने साथ कैमरा और दूरबीन भी लेकर आया था। बाद में आरोपी को काउंटी से पुलिस ने अरेस्ट किया था।
गन कल्चर बना नासूर
अमेरिका में गन कल्चर के कारण अब तक कई बार भयानक हत्याकांड हो चुके हैं। स्कूलों और शॉपिंग मॉल्स में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले जॉर्जिया के स्कूल में भी फायरिंग हुई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक शख्स ने 5 लोगों को गोली मारी थी। इस साल अप्रैल के महीने में हुई वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें:शरीर पर लपेटे तार, स्विच ऑन किया और अंडरवियर में दे दी जान, सामने आया इंजीनियर की मौत का खौफनाक सच
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines