US Airforce Air Strike in Syria: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइल लगातार बमबारी कर रहा है। अब तक इन हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह समेत 33 लोगों की मौत हुई है। जबकि 195 लोग घायल हुए हैं। इधर अमेरिका ने भी आतंकियों के खात्मे के लिए अपनी एयरफोर्स को मैदान में उतार दिया है। अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस और अलकायदा के ठिकानों पर हमले किए। इस हमले में दोनों आतंकी संगठनों के 37 आतंकी मारे गए। अमेरिकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 2 बड़े आतंकी भी शामिल थे।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार मंगलवार को उत्तर पश्चिमी सीरिया में हमला किया गया। जिसमें अलकायदा से जुड़े हुर्रास अल दीन समूह के एक शीर्ष आतंकी और 8 अन्य को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही सेंट्रल कमांड ने एक और हमले की जानकारी दी, जोकि 16 सितंबर को किया गया था इस हमले में 28 आतंकी मारे गए थे। यह हमला मध्य सीरिया के एक अज्ञात स्थान पर किया गया था।
सीरिया में अभी 900 अमेरिकी सैनिक मौजूद
बता दें कि सीरिया में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक हैं। जो चरमपंथी आतंकी संगठन आईएस की वापसी को रोकने का काम कर रहे हैं। आईएस ने 2014 में सीरिया और इराक पर कब्जा कर लिया था। ऐसे में अमेरिकी सेना उत्तर-पूर्वी सीरिया में अपने प्रमुख सहयोगियों को सलाह और सहायता देती हैं।
ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह के बाद इजराइल का नया टारगेट, हूती विद्रोहियों पर हमले शुरू, नेतन्याहू ने बता दिया पूरा प्लान
हिजबुल्लाह चीफ की डेड बाॅडी मिली
इधर इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की डेडबाॅडी मिल गई है। मेडिकल और सुरक्षा टीमों ने नसरल्लाह के शव को हमले वाली जगह से बरामद किया है। समाचार एजेंसी राॅयटर्स के अनुसार नसरल्लाह के शरीर पर हमले के निशान नहीं हैं। उसकी मौत की वजह धमाके से हुए झटके को माना जा रहा है। इजराइली सेना ने राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था।
ये भी पढ़ेंः कॉफिन में Mummy के गले पर लिपटी मिली 3600 साल पुरानी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
59 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines