मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग भीषण हो गई है, जिसकी आग में गल्फ देश फिर जलने लगे हैं. बीती रात अमेरिका ने फिर ईरान पर हमले किए. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. अमेरिकी नौसेना ने ईरान की बंदरगाहों की नाकेबंदी की हुई है. वहीं हमलों में अमेरिका के एक और सैनिक की मौत हो गई है. दिन प्रतिदिन बिगड़ते हालातों को देखते भारत सरकार ने ईरान में अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.
ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे ईरान की यात्रा फिलहाल टाल दें, बेशक फ्लाइट्स एक्टिव हैं, लेकिन भारतीय ईरान न ही जाएं तो बेहतर रहेगा. वहीं ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. हालातों की पूरी जानकारी के लिए न्यूज चैनलों पर नजर रखें. स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. जिन लोगों ने अभी तक भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं और वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें.
अमेरिका के हमलों से दहली होर्मजु स्ट्रेट
US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, बीती रात करीब 7 बजे (ET) ईरान पर हमले किए गए. हमलों का मकदस ईरान की होर्मजु स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों पर हमला करने की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है. बीती रात अमेरिका के लड़ाके विमानों ने ईरान के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी प्रांतों तबरीज, चाबहार, बुशेहर और होरमोजगान शहरों में बम गिराए और मिसाइलें दागी, जिसके बाद जोरदार धमाके हुए. कई जगहों पर आग लगने और भारी नुकसान होने की खबरें प्रसारित हुईं.
बहरीन में अमेरिकी दूतावास का अलर्ट
अमेरिका पर ईरान सीधे हमला नहीं कर सकता, लेकिन अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. बीती रात भी अमेरिका के हमलों का जवाब देते हुए ईरान की इस्लामिक रिवोन्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए. हमले के मद्देनजर बहरीन की राजधानी मनामा स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया. अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने को कहा.
ईरान के कुवैत-बहरीन-जॉर्डन में हमले
ईरान की सेना ने कुवैत में अमेरिका के 2 सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया. ईरान ने कुवैत में कैंप उदैरी पर अमेरिकी सेना के गोला-बारूद डिपो और अली अल सलेम एयर बेस पर पैट्रियट रडार सिस्टम के साथ एयर सर्विलांस रडार पर कामिकेज ड्रोन से हमला किया. बता दें कि ईरान ने फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल के हमले शुरू होने के बाद ही कह दिया था कि अगर अमेरिका और ईरान के हमले होते रहे तो इन हमलों की आग में अरब देश जलेंगे और क्षत्रीय तनाव फैलेगा.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
4 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
4 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
6 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
14 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
14 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
18 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
19 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
19 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines