मीडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग चरम पर पहुंच गई है. दोनों देश एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए हैं. पिछले 8 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. लगातार 8वीं रात अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और पलटवार करते हुए ईरान ने अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को तबाह किया. अब ईरान से एक नई खबर आई है कि राजधानी तेहरान में सड़कों पर पोस्टर, बिलबोर्ड और होर्डिंग लगे हैं, जिनमें खून का बदला खून से लेने का संदेश दिया गया है.
खोमेनेई की मौत का बदला लेने की खुली धमकी
बता दें कि ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं, जिनमें राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया और उनके 5 बच्चों को ताबूत में दिखाया गया है. परिवार के सातों लोगों की फोटो के नीचे अमेरिका के झंडे से ढके ताबूत नजर आएंगे. होर्डिंग पर ही एक सदेश लिखा है कि खून का बदला खून, खामेनेई की मौत का बदला ट्रंप के परिवार का खून बहाकर लेने की खुली धमकी दी गई है. यह होर्डिंग सरकार समर्थित है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहस छेड़ दी है कि क्या कोई सरकार ऐसा कर सकती है?
होर्डिंग पर दोनों देशों की आधिकारिक प्रतिक्रिया
हालांकि, होर्डिंग को लेकर ईरान की सरकार ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं, अमेरिका ने भी इस होर्डिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया इन होर्डिंग वाले वीडियो से भरा पड़ा है. होर्डिंग को अमेरिका और इजरायल के हमलों और अली खामेनेई की मौत का जवाब कहा जा रहहा है. होर्डिंग में व्हाइट हाउस के बैकग्राउंड के साथ डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूरे परिवार को सीधे जान से मारने और बदला लेने की अब तक की सबसे बड़ी सीधी और आक्रामक चेतावनी है.
तेहरान में आक्रामक संदेशों वाले हजारों पोस्टर
बता दें कि तेहरान में ट्रंप से बदला लेने का संदेश देते हजारों पोस्टर दीवारों पर चस्पा हैं. इन पोस्टरों में ट्रंप के खिलाफ तीखे संदेश और नारे लिखे हैं. एक पोस्टर में ट्रंप को काले रंग के खुले ताबूत के अंदर लेटा दिखाया गया है और कैप्शन लिखा है कि हम ट्रंप को मार डालेंगे. एक पोस्टर में ट्रंप को बंदूक की क्रॉसहेयर (निशाने) में दिखाया गया. हाल ही में 71 साल की उम्र में दम तोड़ने वाले रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम के नीचे लिखा है कि अब अगला कौन? अब किसका नंबर होगा?
ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का इनपुट मिला
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने का इनपुट मिला है. इजरायल की खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप की हत्या करने की साजिश रची है. ट्रंप के लिए किलिंग प्लान बन चुका है, बस उसे अमल में लाना बाकी है. वहीं ट्रंप ने भी अपनी सेना को संदेश दे दिया है कि अगर ईरान उनकी हत्या कर देता है तो ईरान में तबाही मचा दी जाए और धरती से ईरान का नामेनिशां ही मिट दिया जाए. ईरान सुलेमानी और खोमेनई का बदला ट्रंप से लेना चाहता है.