भारत सहित कई अन्य देशों में भी UPI का डंका बज रहा है. अब कतर भी इस सुविधा को शुरू करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है. एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कतर नेशनल बैंक (QNB) के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब कतर में भारतीय पर्यटकों को पेमेंट करने में काफी आसानी होगी. वे अब कतर में बिना कैश के भी पेमेंट कर सकेंगे.
वहीं, कतर ड्यूटी फ्री की दुकानों पर यह सुविधा सबसे पहले शुरू होगी. इसके बाद धीरे-धीरे यह सुविधा और भी जगहों पर मिलने लगेगी.
किन-किन देशों में हो रहा है UPI का इस्तेमाल?
UPI को शुरू करने वाला कतर अब 8वां देश बन गया है जो भारतीय डिजिटल पेमेंट सर्विस को स्वीकार करेगा. इस सुविधा का इस्तेमाल करने वाले देशों में फ्रांस, भूटान, नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं. जहां पहले से ही UPI पेमेंट्स स्वीकार किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- पीएफ निकालना होगा आसान, सरकार के नए प्रस्ताव से 7 करोड़ PF धारकों को मिलेगा लाभ
UPI सुविधा से भारतीय को होगा फायदा
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को इसे लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, कतर जाने वाले पर्यटकों में भारतीय दूसरे नंबर पर हैं. इस नई सुविधा के कतर में शुरू होने के बाद अब वहां जाने वाले लोगों को पैसे बदलने और ज्यादा कैश रखने की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
एनआईपीएल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, ‘यह साझेदारी यूपीआई को दुनिया भर में बढ़ाने और एक अंतरराष्ट्रीय पेमेंट नेटवर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’ इसका मतलब है कि यूपीआई अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.
एनआईपीएल एनपीसीआई की सहायक कंपनी है. एनपीसीआई देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम चलाती है. आसान भाषा में कहें तो एनआईपीएल एनपीसीआई का ही हिस्सा है जो विदेश में यूपीआई जैसी सुविधाओं को शुरू करने का काम करता है.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
3 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
5 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
6 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
9 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
10 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
20 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines