News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
EPFO Withdrawal Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नियमों में बदलाव पर सरकार विचार कर रही है ताकि अंशधारकों को अपनी बचत का उपयोग करने में अधिक आजादी मिल सके। अभी जरूरत पड़ने पर जैसे मकान खरीदने, शादी-विवाह या एजुकेशन आदि के लिए कुछ पैसे निकाल सकते हैं। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एक साल के भीतर केंद्र सरकार निकासी के नियमों को आसान बनाने पर विचार कर रही है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि यह उनका पैसा है, उन्हें अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने फंड का प्रबंधन करने की आज़ादी होनी चाहिए।” भारत में ईपीएफओ के कुल रजिस्टर्ड सदस्यों की संख्या 2023-24 में बढ़कर 73.7 मिलियन (7.37 करोड़) हो गई थी। जुलाई 2025 में भी 21 लाख नए सदस्य जुड़े हैं।
Withdrawing PF for wrong reasons can led to Recovery under EPF Scheme 1952.
— EPFO (@socialepfo) September 22, 2025
Protect your future, use PF only for the right needs. Your PF is your lifelong safety shield!#EPFO #EPFOwithYou #HumHainNa #ईपीएफओ@PMOIndia @narendramodi @LabourMinistry @MIB_India @mansukhmandviya… pic.twitter.com/HMxUpWFair
वर्तमान में ईपीएफओ सदस्य अपनी पूरी राशि केवल रिटायरमेंट के बाद या दो महीने से अधिक समय तक बेरोजगार रहने पर ही निकाल सकते हैं। आंशिक निकासी की अनुमति भी केवल विशिष्ट परिस्थितियों में है।
मनीकंट्रोल ने जुलाई में पहले ही खबर दी थी कि सरकार एक नए ढांचे पर विचार कर रही है जिसके तहत ईपीएफओ सदस्यों को हर 10 साल में एक बार अपनी पूरी राशि या उसका एक हिस्सा निकालने की अनुमति दी जा सकती है। एक अधिकारी ने कहा था, “हर 10 साल में प्रत्येक ईपीएफओ सदस्य की जमा राशि में कुछ वृद्धि होगी और उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें क्या करना है।” विशेषज्ञों का मानना है कि नियमों में ढील देना विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक होगा, जिन्हें अक्सर तत्काल नकदी की आवश्यकता होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।