US Navel Academy Firing: अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग करके कहर ढहाया गया है. इस बार गोलीबारी मैरीलैंड में नौसेना की एकेडमी में हुई है, जिसमें कई कैडेट और लोगों के घायल होने की खबर है. अमेरिकन पुलिस ने कैंपस को सील करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. एकेडमी में फायरिंग से मैरीलैंड स्थित नेवी बेस को भी खतरा है. इसलिए एकेडमी और नेवी बेस को सील कर दिया गया गया है। आरोपी के पकड़े जाने तक न कोई बाहर जाएगा और न कोई अंदर जाएगा.
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू की सेना ने कतर में हमला कर ले लिया बड़ा पंगा! इस्लामिक देश एकजुट, भड़के ट्रंप
फेसबुक पोस्ट लिखकर दिया गया अपडेट
नेवल एकेडमी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर फायरिंग की जानकारी दी और बताया कि नेवल सपोर्ट एक्टिविटी एनापोलिस, स्थानीय लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर नेवल एकेडमी में फायरिंग और धमाका करने की धमकियों के मामले की जांच कर रही है. सावधानी बरतते हुए नेवल बेस को बंद कर दिया गया है. चारों ओर से नेवल बेस की घेराबंद करके सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। नेवल एकेडमी के अंदर एक-एक कोने की डॉग और बम स्क्वायड के साथ तलाशी भी ली गई है.
यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप की जान को खतरा है? टाइट की गई सिक्योरिटी, जानें कितनी अभेद्य होती है US प्रेसिडेंट की सुरक्षा
सैन्य पुलिसकर्मी बन एकेडमी में घुसा आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी नेवल एकेडमी का ही मिडशिपमैन है, जिसे एकेडमी से निकाल दिया गया था. बदला लेने को वह एनापोलिस लौटा है और नेवल एकेडमी में घुसकर हॉस्टल के बैनक्रॉफ्ट हॉल के अंदर गोलियां चलाई हैं. कैडेट ने बताया कि बीती शाम एक शख्स खुद को सैन्य पुलिसकर्मी बताते हुए हॉल का दरवाजा खटखटाने लगा. दरवाजा खुलते ही वह अंदर आया और चिल्लाने लगा कि अंदर आ जाओ और तुरंत दरवाजा बंद कर लो. यह कोई प्रैक्टिस नहीं है. जल्दी दरवाजा बंद कर लो.
यह भी पढ़ें: ‘गल्फ देश देंगे मुंहतोड़ जवाब’, इजरायल के हमले से भड़का कतर, प्रधानमंत्री की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
CCTV फुटेज में भागता नजर आया आरोपी
पुलिस के अनुसार, दरवाजा बंद करवाने के बाद उसने कैडेट्स पर फायरिंग की, जिनमें से कुछ घायल हुए, कुछ ने छिपकर अपनी जान बचाई. CCTV कैमरे में एक शख्स हाथ में लंबी बंदूक लिए भागते हुए नजर आया, जिसने बॉडी आर्मर पहने हुए थे. कैंपस के लॉन में एक स्टेट पुलिस हेलीकॉप्टर भी नजर आया, जिसमें वह फरार हुआ. ऐसे में अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर किसने पुलिस अफसर बनकर एकेडमी की सिक्योरिटी में सेंध लगाई और अंदर घुसकर फायरिंग करके चला गया.
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
10 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines