Benjamin Netanyahu | Israel Hamas War | Gaza Massacre

नेतन्याहू की सेना ने कतर में हमला कर ले लिया बड़ा पंगा! इस्लामिक देश एकजुट, भड़के ट्रंप

Israel Attack in Qatar: इजरायल की सेना ने कतर की राजधानी दोहा में हमास आतंकियों को निशाना बनाने का दावा किया। अब इजरायल के इस कदम से उथल-पुथल देखने को मिल रही है।

Israel Attack in Qatar: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. दरअसल, इजरायल की सेना ने हाल ही में कतर की राजधानी दोहा में हमास आतंकियों पर हमला किया था. इजरायल के इस कदम के बाद कई इस्लामिक देश एकजुट हो गए हैं क्योंकि शांति वार्ता की ज्यादातर बैठकें इसी देश में होती रही हैं. इससे मिडिल ईस्ट के हालात बिगड़ने की भी आशंका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भड़क गए हैं. उन्होंने नेतन्याहू को फोन कर फटकार लगाई है. उन्होंने कहा है कि ऐसे हालात दोबारा नहीं बनने चाहिए. कतर की ओर से इस्लामिक और अरब देशों की समिट भी बुला ली गई है. हालांकि नेतन्याहू के तेवर ढीले पड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि आतंकियों को पालने वाले देशों पर वे हमला करते रहेंगे.

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ