इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा कि इजरायल गाजा पर कब्जा नहीं करना चाहता है। वह गाजा को हमास से आजाद कराना चाहते हैं। उन्हें गाजा पर कब्जा करने की जरूरत नहीं है। उनका मकसद सिर्फ हमास को खत्म करना है। क्योंकि हमास से इजरायल को खतरा है और वो गाजा में रहकर उन पर हमला करते हैं।
इजरायल को हमास से खतरा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमास से उन्हें खतरा है। जब तक हमास रहेगा वह खुद को सुरक्षित नहीं मान सकते हैं। इसी वजह से उनके पास हमास को पूरी तरह से खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हमार को खत्म करने के लिए ही सेना द्वारा हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजा पर कब्जा करना उनका मकसद नहीं है। न ही उन्होंने कभी भी गाजा पर कब्जे की बात कही है और न ही उस पर कब्जा करना चाहते हैं। यह अफवाह फैलाई गई है। हम सिर्फ हमास को खत्म करना चाहते हैं। हमारा असल मकसद हमास को पूरी तरह खत्म करना है।
ये भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
गाजा के बारे में दुनिया को चले पता
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि गाजा को लेकर उनका अगला कदम काफी अहम होगा। इस दौरान वह गाजा को सुरक्षा नियंत्रण लेंगे। इसके बाद एक गैर इजरायली नागरिक को वहां कार्यभार संभालने को दिया जाएगा। साथ ही सेना को विदेशी पत्रकारों को गाजा लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे गाजा की हालत के बारे में दुनिया को पता चल सके। दुनिया को पता चले हमास की वजह से गाजा कैसे बर्बाद हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘अल्लाह की कसम हम गाजा नहीं छोड़ेंगे’ इजरायली सेना को हमारे जिस्म और रूह के अलावा कुछ नहीं मिलेगा
हमास ने गाजा को किया बर्बाद
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमास की वजह गाजा बर्बाद हुआ है। हमास आतंकवादी समूत ही गाजा की बर्बादी का जिम्मेदार है। हमास को खत्म करने के बाद ही गाजा के हालात बेहतर हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें: ईरान ने इजरायल को दी बड़ी धमकी, गाजा में कब्जे का ऑपरेशन चलाया तो अंजाम बुरा होगा
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines