ईरान ने इजरायल को दी बड़ी धमकी, गाजा में कब्जे का ऑपरेशन चलाया तो अंजाम बुरा होगा

इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इन हमलों में लाखों गाजा नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा में रहने वाले लोगों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। इसे लेकर अरब और कई यूरोपीय देश अपना विरोध जाहिर कर चुके हैं।

Israel-Gaza, Israel, Gaza, Benjamin Netanyahu, Iran Supreme Leader Khamenei, Iran-Israel, Donald Trump, Putin, Israel Military, इजराइल-गाजा, इजराइल, गाजा, बेंजामिन नेतन्याहू, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई, ईरान-इजराइल, डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन, इजराइल सेना

बेंजामिन नेतन्याहू और नेता खामेनेई

इजरायल अब गाजा को पूरी तरह से कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है। गाजा कूच करने के लिए इजरायल की करीब ढाई लाख सेना तैयार है। इस बीच ईरान ने इजरायल को बड़ी धमकी दी है। ईरान का कहना है कि अगर इजरायल ने गाजा में ऑपरेशन चलाया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। उधर, इजरायल ने गाजा कब्जे की तैयारी तेज कर दी है।

इजरायल के कदम की कई देश कर चुके निंदा

दरअसल, इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इन हमलों में लाखों गाजा नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा में रहने वाले लोगों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। इसे लेकर अरब और कई यूरोपीय देश अपना विरोध जाहिर कर चुके हैं। फ्रांस और ब्रिटेन ने भी इजरायल की खुलकर निंदा की। दोनों देशों ने कहा है कि इजरायल का गाजा पर हमला गलत है। अगर ऐसा ही रहा तो वे जल्द ही फलस्तीन को एक राष्ट्र दे देंगे।

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर टिकी नेतन्याहू की निगाहें

फिलहाल इजरायल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पीएम नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायली सेना गाजा पर कब्जे करने की तैयारी में जुट गई है। इजरायली सेना गाजा के मुहाने पर खड़ी है। पीएम नेतन्याहू का आदेश मिलते ही सेना गाजा में कूच कर देगी। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद इजरायली पीएम अपना ऑपरेशन शुरू कर देंगे।

गाजा में यहूदी बस्तियां बसाने की तैयारी

इजरायल द्वारा गाजा पर कब्जा करने की तैयारी को लेकर ईरान ने उसे धमकी दी है। ईरान का कहना है कि इजरायल गाजा में यहूदियां बस्तियां बसाना चाहता है। ये उन्हें मजूर नहीं है। अगर इजरायल अपने कदम पीछे नहीं हटाता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। अरब के दूसरे देश भी इजरायल के इस कदम का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर इजरायल पीछे नहीं हटता है तो एक बड़ा युद्ध छिड़ सकता है।

दक्षिण गाजा में विस्थापित करने की तैयारी

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी ढाई लाख की सेना के साथ गाजा कूच करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के तहत 75% गाजा वासियों को दक्षिणी गाजा में विस्थापिता किया जाएगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा की मुख्य सिटी में यहूदियों को आबाद यानी बसाने की योजना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ