---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

प्लेन के विंग में आया क्रैक, 31000 फीट की ऊंचाई पर हलक में अटक गई जान, वीडियो आया सामने

United Airlines Flight Wing Crack: यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के विंग में क्रैक होने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एक यात्री ने रिकॉर्ड किया। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से जांच बैठा दी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

United Airlines Flight Wing Crack: कई बार फ्लाइट में होने वाली घटनाएं लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। कुछ ऐसी ही घटना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बोस्टन जाने वाली एक फ्लाइट में देखने को मिली। यहां एक प्लेन के विंग के कुछ हिस्से क्रैक हो गए। इसके बाद बोस्टन जाने वाली इस फ्लाइट को डेनवर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार घटना 19 फरवरी की है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यात्री ने रिकॉर्ड किया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के विंग अचानक टूटने लगते हैं। धीरे-धीरे इनकी दरार और बढ़ जाती है। एक यात्री ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। साथ ही उसने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जब विमान के विंग में क्रैक आया, तब यह 31000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर यात्रियों की जान हलक में अटक गई। हालांकि बाद में फ्लाइट की सुरक्षत लैंडिंग कराई गई।

---खबर नीचे जारी है---

FAA कर रहा है घटना की जांच

यह खबर सबसे पहले बोस्टन के WHDH 7 न्यूज ने शेयर की थी। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए एक यात्री केविन क्लार्क ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ही इसका वीडियो बनाया था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

एयरलाइंस ने कहा- सुरक्षित लैंड कराई गई फ्लाइट

जबकि दूसरी ओर इस मामले पर यूनाइटेड एयरलाइंस का बयान भी सामने आया है। उसने कहा है कि विमान के विंग पर समस्या के बाद फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। इसके बाद हमने अपने यात्रियों को बोस्टन ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की।

What’s happening here
byu/octopus_hug inunitedairlines

---खबर नीचे जारी है---

फ्लाइट में सवार थे 165 यात्री 

हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि विंग में क्रैक किस वजह से आया। जानकारी के अनुसार, बोइंग 757-200 में 165 लोग सवार थे। इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। हालांकि इसके बाद उड़ान में लगभग 3.5 घंटे की देरी हुई।

हाल ही श्रीनगर से दिल्ली से जा रही फ्लाइट में मची थी हलचल

आपको बता दें कि हाल ही श्रीनगर से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में तेज हवाएं चलने के कारण हलचल मच गई। इस झटना का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें लोग घबराए नजर आ रहे थे। इंडिगो का कहना है कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। बता दें कि कश्मीर में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते उड़ानों पर असर पड़ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह बंदा.. वजह जान घूम जाएगा सिर

First published on: Feb 21, 2024 11:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola