UNICEF Report In Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 3 महीने पहले आए विनाशकारी भूकंप से अबतक देश उबर नहीं पाया है। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते बड़ी-बड़ी इमारतें धराशायी हो गई थीं। इसके मलबे में दबने से अबतक एक हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है। करीब एक लाख अफगानी बच्चे बेसहारा हो गए हैं और अब उन्हें सहारे की जरूरत है।
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 7 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को भूकंप के जोरदार झटके लगे थे। रिक्टर पैमाना पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई थी। इस भूकंप से पूरे देश में तबाही मच गई है। अबतक 21 हजार से ज्यादा घर बर्बाद हो गए हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यूएन चिल्ड्रन एजेंसी ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान में लगभग 100,000 बच्चे आज भी दर-दर भटक रहे हैं और उन्हें सहायता की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Afghanistan Earthquake
खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे लोग
अफगानिस्तान में यूनिसेफ (UNICEF) के प्रतिनिधि फ्रैन इक्विजा ने कहा कि पश्चिमी अफगान में आए भूकंप के 100 दिन के बाद भी गांवों में डर और दुख का माहौल है। स्कूल और अस्पताल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जिस पर बच्चे निर्भर रहते हैं। सर्दी के मौसम में बच्चे और परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आने वाले बारिश के मौसम में भी उनकी यही स्थिति रहने की उम्मीद है।
तालिबान सरकार रही विफल
यूनिसेफ ने कहा कि अफगान की आधी आबादी को फिर से बसाने और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 1.4 बिलियन डॉलर की जरूरत है। तालिबान की सरकार उनकी जरूरतों को पूरा करने में विफल हो गई है। अफगानिस्तान में इस साल 12.6 मिलियन बच्चों समेत 23.3 मिलियन लोगों को तत्काल सहायता की जरूरत है।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
13 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
17 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
21 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
23 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines