---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, क्रीमिया ब्रिज को अंडरवाटर विस्फोटक से उड़ाया

यूक्रेन ने रूस पर आज बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले की्रमिया ब्रिज को टीएनटी विस्फोटक से उड़ा दिया है। पुल को कितना नुकसान हुआ है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

---खबर नीचे जारी है---

यूक्रेन ने रूस पर एक और बड़ा हमला किया है। यूक्रेन की सेना ने क्रीमिया ब्रिज पर अंडरवाटर विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। ये विस्फोटक करीब 1100 किलो वजनी था। इस विस्फोटक से ब्रिज को गंभीर नुकसान पहुंचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी भी साफ नहीं हो पाया है।

2014 में क्रीमिया जीतने के बाद कराया निर्माण

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर हुआ। रूस और की्रमिया को जोड़ने वाले इस ब्रिज को केर्च ब्रिज भी कहा जाता है। यह रोड एंड रेल ब्रिज है। इस ब्रिज का निर्माण रूस ने 2014 के बाद कराया था। रूस के लिए यह ब्रिज कई मायनों में अहम है। युद्ध के दौरान पिछले 4 सालों से रूस इसी पुल के जरिए हथियार और सेना यूक्रेन में भेज रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

दो बार नाकाम कोशिश कर चुका यूक्रेन

बता दें कि इस हमले से पहले यूक्रेन दो बार इस ब्रिज को उड़ाने की कोशिश कर चुका है। यूक्रेन 8 अक्टूबर 2022 और जुलाई 2023 में इस ब्रिज को निशाना बना चुका था। इन हमलों में पुल को हल्का नुकसान पहुंचा था। इस हमले के बाद रूस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हमले के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने खुद कबूला भारत का कहर! डोजियर में उजागर हुए 8 नए ठिकाने, जो भारत ने तबाह किए

---खबर नीचे जारी है---

टीएनटी विस्फोटक से किया हमला

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के अनुसार इस ब्रिज को उड़ाने के लिए टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। यह पुल रूस के लिए अहम है क्योंकि रूसी सेना को रसद, हथियार की मदद इसी पुल के जरिए की जाती है। ऐसे में अगर यूक्रेन इस पुल को उड़ाकर रूस की कमर तोड़ना चाहता है। इस पुल का निर्माण 2018 में पूरा हुआ था। यूक्रेन और पश्चिमी देशों के लिए यह ब्रिज अवैध कब्जे का प्रतीक है।

ये भी पढ़ेंः  कैसे तोड़ी जेल? पाकिस्तान की Karachi Jail से 200 से अधिक कैदी फरार, देखें Video

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 03, 2025 08:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola