पुतिन से जंग लड़ रहे सैनिकों का ट्रॉमा अब गांजे से दूर करेगा यूक्रेन, नया कानून पारित

Ukraine Legalises Medical Marijuana: रूस के खिलाफ जंग के दौरान ट्रॉमा की चपेट में आए सैनिकों की मदद के लिए यूक्रेन ने अब गांजे को वैध करने का फैसला किया है।

Ukraine Legalises Marijuana

Representative Image (Pixabay)

Ukraine Legalises Medical Marijuana : यूक्रेन की संसद ने एक नए कानून को अनुमति दे दी है जो पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) का इलाज करने के लिए मेडिकल गांजे को वैध बनाता है। रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन के सैनिकों को ट्रॉमा से उबारने के लिए इस देश में अब मेडिकल गांजे का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार इस कानून के पक्ष में 248 वोट पड़े और विरोध में 16 वोट पड़े। वहीं, 33 सदस्य इस दौरान संसद से गैरहाजिर रहे और 40 सदस्यों ने कोई वोट न करने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार यह नया कानून छह महीने बाद प्रभाव में आ जाएगा।

विज्ञापन

संसद के अध्यक्ष रुसलन स्टेफनचुक ने कहा कि मेडिसिन के तौर पर गांजे का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा यह स्वास्थ्य मंत्रालय तय करेगा। युद्ध संबंधी स्थितियों में इलाज के लिए मेडिकल गांजे के इस्तेमाल पर यूक्रेन में बीते कुछ समय से खूब चर्चा चल रही थी। बता दें कि रूस के साथ लड़ाई को अब लगभग दो साल पूरे होने को हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ