मिडिल ईस्ट के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई समीकरणों के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 9 मई यानी विजय दिवस पर यूक्रेन के साथ सीजफायर का ऐलान करने का फैसला लिया था, लेकिन 9 मई आने से महज 50 मिनट पहले यूक्रेन ने सारा खेल खराब कर दिया। यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के इस कदम से तनाव चरम पर पहुंच गया है।
हर साल मनाये जाने वाले रूस के विजय दिवस (9 मई) के लिए रूस द्वारा घोषित 8 और 9 मई की Ceasefire से महज 50 मिनट पहले Ukraine ने Russia पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। साथ ही जेलेंस्की ने कई देशों के अधिकारियों को रूस के विजय दिवस परेड में न आने की सलाह दी। इस संकेत के साथ कि कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ईरान ने दोबारा होर्मुज खोलने से किया साफ इंकार, अमेरिका की इस गलती को बताया वजह
बताया जा रहा है कि रूस पर हमले के जवाब में रूस कीव (Kyiv) पर भारी मिसाइल हमले कर सकता है। Kyiv स्थित सभी विदेशी दूतावासों को सतर्क किया गया है कि वे समय रहते Kyiv छोड़ दें
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने हॉर्मुज में ईरानी नावों और ड्रोन को किया तबाह, ट्रंप ने पोस्ट कर दी जानकारी
ताजा खबरों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के नीप्रो, ओडिसा, खारकीव और कीव जैसे शहरों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। इन हमलों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे (गैस संयंत्र) और रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे कई नागरिक हताहत हुए हैं।
रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें शहीद ड्रोन और गाइडेड बमों का भारी उपयोग हो रहा है। 4 मई के आसपास के दिनों में ओडेसा और कीव में भीषण तबाही और नागरिकों की मौत की खबरें हैं। यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों (बेलगोरोड, कुर्स्क, ब्रायन्स्क) में सैन्य ठिकानों और तेल रिफाइनरियों (जैसे किरीशी तेल रिफाइनरी) पर ड्रोन हमले किए हैं।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
3 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines