ईरान ने दोबारा होर्मुज खोलने से किया साफ इंकार, अमेरिका की इस गलती को बताया वजह

अमेरिका के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बंद पड़ा होर्मुज है। ईरान ने होर्मुज को दोबारा खोलने से साफ इंकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका के 14 सूत्रीय वाले होर्मुज को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Strait of Hormuz (2)

अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। सीजफायर के बीच दोनों देशों के बीच फिर झड़प हुई है। दोनों देश अभी भी युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमेरिका के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बंद पड़ा होर्मुज है। ईरान ने होर्मुज को दोबारा खोलने से साफ इंकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका के 14 सूत्रीय वाले होर्मुज को फिर से खोलने के वाशिंगटन के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका की गलती भी गिनाई है। हमलों के बाद ईरानी संसद के सुरक्षा प्रमुख Ebrahim Azizi ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” अमेरिका की गलती थी और दूसरी किसी भी कोशिश पर ईरान का जवाब और मजबूत होगा।

विज्ञापन

दरअसल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया समुद्री शासन लागू कर दिया है, जिसमें हर जहाज को ईरानी अनुमति लेना अनिवार्य होगा। न कोई नियमावली बनाई गईं है और ना ही कोई प्रकाशित दस्तावेज या समयसीमा नहीं बताई गई है।

विज्ञापन

इस नए प्रोटोकॉल के तहत ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने अब तक 52 जहाजों को वापस लौटा दिया है। अमेरिकी जहाजों पर हमला उसी कड़ी का हिस्सा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ