यूक्रेन का घातक हमला, रूस के परमाणु बॉम्बर एयरबेस में किए विस्फोट, देखें Video

एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौते पर बातचीत चल रही है तो दूसरी तरफ ये दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस के परमाणु बॉम्बर एयरबेस पर ड्रोन से अटैक किए।

Russia Ukraine War

File Photo

Ukraine Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों में कोई भी एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस के परमाणु बॉम्बर एयरबेस को अपना निशाना बनाया और भीषण विस्फोट किए। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के स्ट्रैटजिक बॉम्बर ठिकाने पर अटैक किए। यह रूस का मिलिट्री एयरबेस कैंप हैं। रॉयटर्स ने रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने भीषण विस्फोट किए, जिससे आग भड़क गई। हालांकि, रूस का दावा है कि उनकी एयरफोर्स ने यूक्रेन के 132 ड्रोनों को मार गिराया।

एंगेल्स के बॉम्बर बेस में किए हमले

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एंगेल्स के बॉम्बर बेस में रूस के टुपोलेव टीयू-160 परमाणु-सक्षम भारी सामरिक बॉम्बर विमान स्थित हैं, जिन्हें अनौपचारिक रूप से व्हाइट स्वान के नाम से जाना जाता है। सारातोव के गवर्नर रोमन बुसार्गिन ने बताया कि यूक्रेन ने एंगेल्स शहर पर विस्फोटक हमले किए, जिससे एक हवाई क्षेत्र में आग लग गई और आसपास के लोगों को बाहर निकाला गया।

2022 में भी यूक्रेन ने बनाया था निशाना

एंगेल्स जिला प्रमुख मैक्सिम लियोनोव ने रॉयटर्स को बताया कि लोकल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में यूक्रेन ने एंगेल्स एयरबेस पर अटैक किए थे। जनवरी में दावा किया गया था कि यूक्रेन ने एयरबेस में एक तेल डिपो को ध्वस्त कर दिया, जिससे भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने में 5 दिन लग गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ