रूसी तेल पर फिर बड़ा हमला, अब यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी दो रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक

यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रूस की रिफायनरी पर ड्रोन अटैक किया है। इस बार यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी रिफायनरी को निशाना बनाया है। रूस ने बिना यूक्रेन का नाम लिए हमले को आंतकी हमला करार दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। रूसी तेल पर बड़ा हमला, यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी दो रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक

यूक्रेन ने रूस की रिफायनरी पर किया ड्रोन अटैक

यूक्रेन ने रूस की रिफायनरी पर किया ड्रोन अटैक

कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातक यानी रूस को बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन ने रूस की दो बड़ी रिफाइनरियों पर अटैक किया है। यूक्रेन ने उत्तर-पश्चिम में स्थित किरिशी तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इससे यहां आग लग गई। किरिशी रूस की बड़ी रिफायनरी में से एक है। रूसी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मार गिराए गए ड्रोन से मलबा गिरने के कारण आग लग गई। बताया गया कि किरिशी हर साल करीब 17.7 मिलियन मीट्रिक टन (355,000 बैरल प्रति दिन) रूसी कच्चे तेल का शोधन करता है, जो देश के कुल तेल का 6.4% है।

विज्ञापन

कल बाश्र्कोटोस्तान में किया था हमला

यूक्रेन ने 13 सितंबर को भी रूस पर ड्रोन अटैक किया था। बीते कल यूक्रेन ने रूस के बाश्र्कोटोस्तान क्षेत्र में मौजूद तेलशोधक कारखाने पर ड्रोन अटैक किया था। इससे यहां आग लग गई थी। इस हमले के बाद रूस के क्षेत्रीय गवर्नर ने बिना यूक्रेन का नाम लिए इसे आंतकी हमला बताया था।

विज्ञापन

नाटो देशों पर रूस ने किया हमला

यूक्रेन ने रूस पर लगातार दो दिन बदले की कार्रवाई की है। रूस ने हाल ही में नाटो के पोलैंड और रोमानिया देश पर ड्रोन अटैक किया था। हालांकि बाद में रूस ने सफाई देते हुए कहा था कि यह पोलैंड पर रूस ने जानबूझ कर हमला नहीं किया है। ड्रोन जाम होने की वजह से पोलैंड की तरफ मुड़ गए थे। वहीं रोमानिया में ड्रोन हमले पर अभी तक रूस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पोलैंड पर हुए हमले को रूस की साजिश बताया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस भली भांति जानता है कि ड्रोन कहां जा रहा हैं।

विज्ञापन

रूस ने नष्ट की ड्रोन

यूक्रेन के ड्रोन कमांड ने रिफाइनरी पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि “सफल हमला किया है।” यूक्रेन हमले पर रूस ने कहा कि रात भर में उसने 80 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए हैं। हालांकि अभी तक सामने नहीं आया कि यूक्रेन हमले के बाद रूसी रिफायनरियों को कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ